Move to Jagran APP

काठगढ़ में श्री गुरु रविदास कमेटी ने धूमधाम से मनाया प्रकाश पर्व

काठगढ़ गुरु रविदास का प्रकाश पर्व श्री गुरु रविदास कमेटी काठगढ़ की ओर से धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश रखकर सुखमणि साहिब के पाठ का भोग डाला गया। अरदास ज्ञानी लखविदर सिंह गुरुद्वारा सिंह सभा काठगढ़ वालों द्वारा की गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Feb 2021 10:56 PM (IST)Updated: Sat, 27 Feb 2021 10:56 PM (IST)
काठगढ़ में श्री गुरु रविदास कमेटी ने धूमधाम से मनाया प्रकाश पर्व
काठगढ़ में श्री गुरु रविदास कमेटी ने धूमधाम से मनाया प्रकाश पर्व

संवाद सहयोगी, काठगढ़

loksabha election banner

गुरु रविदास का प्रकाश पर्व श्री गुरु रविदास कमेटी काठगढ़ की ओर से धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश रखकर सुखमणि साहिब के पाठ का भोग डाला गया। अरदास ज्ञानी लखविदर सिंह गुरुद्वारा सिंह सभा काठगढ़ वालों द्वारा की गई।

इस अवसर पर ज्ञानी सुखविदर सिंह सुक्खा के रागी जत्थे ने शबद कीर्तन का गायन किया। उनके द्वारा शबद गुरु हुंदे रूप रब दा इनां गुरुआं दा मान बधाइए.. पर सारा पंडाल झूम उठा। इस अवसर पर प्रसाद बांटा गया। चाय-पकौड़े सहित गुरु का लंगर बरता गया। प्रबंधकों में जीत राम फौजी, बख्शी राम, अवतार सिंह, किशन कुमार, राजू, सुभाष चंद, सरपंच गुराम सिंह चाहल काठगढ़, नंबरदार अवतार सिंह, काबुल चौधरी, धर्मपाल, समिति सदस्य विक्की चौधरी, लाडी चौधरी, राम दास, जसपाल चौधरी आदि शामिल थे।

-----------

किसान मोर्चा ने मनाया प्रकाश पर्व

संवाद सहयोगी, काठगढ़

दिल्ली से संयुक्त किसान मोर्चा की काल पर शनिवार को टोल प्लाजा पर धरने पर बैठने वाले किसान-मजदूरों ने गुरु रविदास महाराज का प्रकाश पर्व मनाया। इसी प्रकार श्री गुरु रविदास मंदिर टौंसा में गांव के सरपंच बलवीर सिंह की अध्यक्षता में संयुक्त किसान मोर्चा टोल प्लाजा बछुआं ने भाग लिया। इस अवसर पर राणा कर्ण सिंह उपप्रधान कुलहिद किसान यूनियन के साि मजदूर नेता कामरेड अवतार सिंह तारी ने भी शिरकत की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को दिल्ली बार्डर पर 90 हो गए हैं। केंद्र सरकार खामोश बैठकर तमाशा देख रही है। उन्होंने कहा कि रोटी और रोजी अब दोनों खतरे में है। इसका सभी मिलकर सामना करें। अपनी आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित रखें।

अवतार सिंह तारी ने कहा कि किसानों का आंदोलन कामयाबी की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में सरकार ने डराने के लिए कोरोना का शोर मचाना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर मोर्चा का साथ दें। दिल्ली जाने के लिए तैयार रहें। जो दिल्ली नहीं जा सकते वह टोल प्लाजा पर जरूर पहुंचे।

इसी प्रकार किसानों ने रविदास मंदिर परागपुर, जमीतगढ़, भल्ला वेट, हसनपुर के सभी मंदिरों में गुरु रविदास का प्रकाश पर्व मनाकर उन्हें सजदा किया। इस अवसर पर कुलविदर सरपंच परागपुर, अमर चंद पूर्व सरपंच जमीतगढ़, बलवीर सरपंच टौंसा, मोहन सिंह, स्वर्ण सिंह, जसपाल सिंह, करनैल सिंह, चरणजीत, देसराज पूर्व सरपंच बछुआं, संतोख सिंह पनियाली आदि नेता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.