Move to Jagran APP

एसकेटी प्लांटेशन ने पौधारोपण कर किया जागरूक

प्रतिवर्ष 28 जुलाई को मनाए जाने वाले विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर हम अपने आसपास के प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित करने व लगातार उसमें वृद्धि करने का प्रयास करते है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Jul 2021 10:11 PM (IST)Updated: Wed, 28 Jul 2021 10:11 PM (IST)
एसकेटी प्लांटेशन ने पौधारोपण कर किया जागरूक
एसकेटी प्लांटेशन ने पौधारोपण कर किया जागरूक

जागरण संवाददाता,नवांशहर:

loksabha election banner

प्रतिवर्ष 28 जुलाई को मनाए जाने वाले विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर हम अपने आसपास के प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित करने व लगातार उसमें वृद्धि करने का प्रयास करते है। इस दिन को हम एक स्थिर और स्वस्थ्य समाज के आधार के रूप में स्वस्थ्य पर्यावरण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाते है। प्रकृति के सरंक्षण में पौधारोपण की बेहद ही अहम भूमिका होती है। प्रकृति के विभिन्न घटकों जैसे- जल, वायु, मिट्टी, ऊर्जा, वनस्पति, खनिज, जीव-जंतुओं आदि को संरक्षित करके पृथ्वी की प्राकृतिक सुंदरता में संतुलन बनाए रखा जा सकता है। इसी कड़ी में एसकेटी प्लांटेशन टीम के युवा सदस्यों के द्वारा पौधारोपण करके प्रकृति सरंक्षण का संदेश दिया गया।

इस मौके पर टीम के संचालक अंकुश निझावन ने कहा कि प्रसिद्ध रूसी लेखक लियो टाल्स्टाय ने कहा था कि खुशी की पहली शर्तों में से एक यह है कि मनुष्य और प्रकृति के बीच की कड़ी को नहीं तोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हम प्रकृति व मनुष्य के बीच की इस कड़ी को तोड़ेंगे तो परिणाम कोविड 19 के रूप में आपके सामने ही है। इसलिए हम सभी को प्रकृति के सरंक्षण के लिए जरूर कार्य करना चाहिए। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर किया पौधारोपण

जागरण संवाददाता,नवांशहर: सम्पूर्ण विश्व में 28 जुलाई को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रकृति संरक्षण का समस्त प्राणियों के जीवन तथा इस धरती के समस्त प्राकृतिक परिवेश से घनिष्ठ संबंध है। प्रकृति के संरक्षण से ही धरती पर जीवन का संरक्षण हो सकता है। वर्तमान परिपेक्ष्य में कई प्रजाति के जीव जंतु एवं वनस्पति विलुप्त हो रहे हैं। विलुप्त हो रहे जीव-जंतु और वनस्पतियों की रक्षा का विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर संकल्प लेते हुए हरियाली उत्सव नवांशहर एवं हरियावल पंजाब नवांशहर की टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर पीपल, बरगद, नीम, आंवला, शीसम, गिलोय इत्यादि औषधीय पौधों का रोपण और वितरण किया। इस मौके पर मनोज कण्डा ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण से ही हमारा संरक्षण संभव है। इस दौरान पौधारोपण अभियान में नियमित रूप से जुड़े राजन अरोड़ा , अंकुश निझावन , विभोर जैन , लक्की शर्मा , विपन कुमार आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.