Move to Jagran APP

श्री वर्धमान जैन सेवा संघ ने बांटा 20 जरूरतमंद लोगों को राशन बांटा

रेलवे रोड पर स्थित जैन उपासरा में प्रत्येक महीने किए जा रहे समाज सेवा के कार्य को आगे बढ़ाते हुए श्री वर्धमान जैन सेवा संघ द्वारा जरूरतमंदों को राशन वितरित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 04:03 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 04:03 PM (IST)
श्री वर्धमान जैन सेवा संघ ने बांटा 20 जरूरतमंद लोगों को राशन बांटा
श्री वर्धमान जैन सेवा संघ ने बांटा 20 जरूरतमंद लोगों को राशन बांटा

जागरण संवाददाता, नवांशहर : रेलवे रोड पर स्थित जैन उपासरा में प्रत्येक महीने किए जा रहे समाज सेवा के कार्य को आगे बढ़ाते हुए श्री वर्धमान जैन सेवा संघ द्वारा जरूरतमंदों को राशन वितरित किया गया। श्री वर्धमान जैन सेवा संघ के जनरल सेक्रेटरी रतन कुमार जैन ने बताया कि रविवार के कार्यक्रम में मुख्य मेहमान के तौर पर समाजसेवी संस्था नरोआ पंजाब के कोआर्डिनेटर सनी सिंह और उनके साथी गुरजोत सिंह व रिकी राहों उपस्थित हुए। कार्यक्रम में श्री वर्धमान जैन सेवा संघ के सेवा कार्यो में महत्वपूर्ण सहयोग देने के लिए दानी सज्जनों का आभार प्रकट किया गया।

loksabha election banner

मुख्य मेहमान सनी सिंह ने कहा कि समाज में किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति के काम आना सबसे बड़ा परोपकारी कार्य है। हर किसी को जरूरतमंद और गरीब की सेवा करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। श्री वर्धमान जैन सेवा संघ के प्रधान मुनीष जैन व महासचिव रतन कुमार जैन ने बताया कि रविवार को 106वें राशन वितरण समारोह में 20 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया है। संस्था हमेशा गरीब व जरूरतमंद परिवार का खुद चयन करती है। उनकी संस्था क्षेत्र के हर वर्ग के लोगों की सेवा के लिए वचनबद्ध है। इस मौके पर श्री वर्धमान जैन सेवा संघ के पदाधिकारियों में प्रधान मुनीष जैन, महासचिव रतन कुमार जैन, केके जैन, एसएस जैन सभा के प्रधान सुरेंद्र जैन, अचल जैन, दर्शन कुमार जैन, अजित जैन, पदम जैन, पुनीत जैन, राजेश जैन आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.