शोभायात्रा निकाल किया गणपति विसर्जन
नवांशहर के पाठकां मोहल्ला में स्थानिय पाठकां मोहल्ला में बाबा हरिया मंदिर में आयोजित किए जा रहे गणेश महोत्सव में गणपति विसर्जन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Sep 2019 05:37 PM (IST)Updated: Mon, 09 Sep 2019 05:37 PM (IST)
जेएनएन, नवांशहर : शहर के पाठकां मोहल्ला में बाबा हरिया मंदिर में आयोजित किए जा रहे गणेश महोत्सव का धूमधाम से समापन हुआ। गणपति विसर्जन का यह प्रोग्राम पाठकां मोहल्ले में पहली बार आयोजित किया गया है। इस उपलक्ष्य में मंदिर से दोपहर को विशाल शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा बाबा हरिया मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न बजारों से होती हुई शाम को सतलुज बांध पर पहुंची। यहां विधि विधान से गणपति बप्पा की मूर्ति विसर्जित की गई। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुगण डीजे पर चलने वाले गणपति बाबा की धुनों पर चलते झुमते और गुलाल उडाते हुए सड़कों से गुजरे। इस शोभायात्रा का शहरवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें