शिवसेना ने की नशे की रोकथाम की मांग
शिवसेना पंजाब की शनिवार को बलाचौर में बैठक का प्रधान अशोक कुमार की अगुआई में हुई। इस दौरान अशोक कुमार ने कहा कि बलाचौर में ड्रग माफिया अपने पैर पसार रहा है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Aug 2020 05:16 PM (IST)Updated: Sat, 22 Aug 2020 05:16 PM (IST)
संवाद सहयोगी, बलाचौर : शिवसेना पंजाब की शनिवार को बलाचौर में बैठक का प्रधान अशोक कुमार की अगुआई में हुई। इस दौरान अशोक कुमार ने कहा कि बलाचौर में ड्रग माफिया अपने पैर पसार रहा है। शहर की जवानी को अपने जाल में फंसा रहा है। नशा बेचने वाले लोग बेखौफ होकर घूम रहे हैं। पुलिस को कोई खबर नहीं है। उन्होंने नशा तस्करों को गिरफ्तार करने की मांग की। इस अवसर पर प्रधान अशोक कुमार, चेयरमैन अमरदीप राणा, युवा प्रधान संदीप कुमार, दीप डोगरा, हरीष पंडित, पंकज राणा, हरमेश सिंह, गुरदेव सिंह रक्कड़ां, मंगल सोनी आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें