दो घंटे तक औड़ को घेर कर चलाया तालाशी अभियान
फिल्लौर रोड स्थित गांव औड़ में वीरवार शाम को भारी संख्या में पुलिस ने तालाशी अभियान चलाया। पुलिस कर्मियों ने पूरे गांव को पहले घेरा।
जागरण संवाददाता, नवांशहर : नवांशहर : फिल्लौर रोड स्थित गांव औड़ में वीरवार शाम को भारी संख्या में पुलिस ने तालाशी अभियान चलाया। पुलिस कर्मियों ने पूरे गांव को पहले घेरा। इसके बाद कुछ चुनिदा घरों को खंगाला गया। कार्रवाई का नेतृत्व डीएसपी कैलाश चंदर ने किया। पुलिस करीब दो घंटे तक नशा तस्करों के बारे में जानकारी हासिल करती रही। मिली जानकारी के मुताबिक आज शाम को पांच दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों ने औड़ के जाने वाले रास्तों को घेर लिया। इसके बाद तलाशी अभियान को शुरू किया गया। डीएसपी ने बताया की पुलिस ने सांझी सत्थ के जरिए नशा तस्करों के खिलाफ लोगों से जानकारी जुटाने की मुहिम शुरू की है। इसी के तहत औड़ में तलाशी अभियान चलाया गया। इलाके के कई घरों की जांच की गई। इनके बारे में कुछ सूचनाएं मिली थी जिसके आधार पर यह जांच की गई। पुलिस ने हाल ही में इसीलिए कई जगहों पर इस तरह की छापामारी की है। डीएसपी ने बताया कि लोगों को भी जागरुक कर कहा गया कि कहीं नशा बिकता है इसकी सूचना पुलिस को दें। इसके साथ ही जो लोग नशे से पीड़ित हैं उनके प्रति सहानभूति दिखाते हुए इलाज के लिए ओट सेंटर तक लाएं।