चक्क कलाल में खोला जाएगा सर्व हितकारी विद्या मंदिर : अत्री
सर्व हितकारी शिक्षा सोसायटी पंजाब गांव चक्क कलाल में 124वां चांद रानी कौड़ा सर्व हितकारी विद्या मंदिर जल्दी खुलवा रही है।
जेएनएन, बंगा : सर्व हितकारी शिक्षा सोसायटी पंजाब गांव चक्क कलाल में 124वां चांद रानी कौड़ा सर्व हितकारी विद्या मंदिर जल्दी खुलवा रही है। विद्या भारती के उत्तर क्षेत्र के उपाध्यक्ष सुरिदर अत्री ने ने एक समागम को संबोधित करते हुए यह एलान किया। मंदिर के लिए नंद किशोर कौड़ा ने तीन एकड़ जमीन दान की है। उन्होंने और भी जमीन दान देने का वादा किया है। भाजपा के •िाला अध्यक्ष संजीव भारद्वाज ने इस अवसर पर आपने माता-पिता के नाम, अशोक धीर ने अपनी माता शांति देवी के नाम और सुभाष कुमार मुकंदपुर ने भी एक कमरा बना के देने का वादा किया है। भारत में 705 जिलों में से 653 जिलों में शिक्षा केंद्र चल रहे है। केंद्र सरकार 25 हजार शिक्षा केंद्र चला रही, जिनमें 16500 केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे है और 12500 शिक्षा केंद्र मुफ्त चल रहे हैं। चार सौ संस्कार केंद्र भारत के बॉर्डर क्षेत्र में चलते है। शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर कमल कांत ऐरी ने कहा कि यह कार्य गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के वर्ष में होने जा रहा है। उन्होंने कहा अभी भी दो करोड़ बच्चे शिक्षा क्षेत्र से वंचित हैं। उनको शिक्षा देने के लिए सर्व हितकारी संस्थानों को आगे आना चाहिए। सर्व हितकारी शिक्षा सोसइटी पंजाब की ओर से नंद किशोर कौड़ा उनकी पत्नी चांद रानी कौड़ा को दुशाले और यादगारी चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जय देव बातिश अध्यक्ष सर्व हितकारी सेवा सोसइटी पंजाब, विजय नड्डा, सतपाल अरोड़ा, प्रमोद प्रचारक संघ, राकेश कुमार, सुमेश कुमार, सतपाल अरोड़ा, नरिदर जैन, मदन मनचंदा, बलबीर शर्मा, राम कृष्ण जाखू, डिम्पल भारद्वाज, तेजिदर कुमार अदि उपस्तिथ थे।