Move to Jagran APP

स्थानीय निकायों के नतीजे भाजपा को चेतावनी : राणा कर्ण सिह

काठगढ़ टोल प्लाजा बछुआं पर संयुक्त किसान मोर्चा की एक बैठक टौंसा के सरपंच बलवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य तौर पर कुलहिद किसान सभा के जिला उपप्रधान राणा कर्ण सिंह ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Feb 2021 11:21 PM (IST)Updated: Fri, 19 Feb 2021 11:21 PM (IST)
स्थानीय निकायों के नतीजे भाजपा को चेतावनी : राणा कर्ण सिह
स्थानीय निकायों के नतीजे भाजपा को चेतावनी : राणा कर्ण सिह

संवाद सहयोगी, काठगढ़

loksabha election banner

टोल प्लाजा बछुआं पर संयुक्त किसान मोर्चा की एक बैठक टौंसा के सरपंच बलवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य तौर पर कुलहिद किसान सभा के जिला उपप्रधान राणा कर्ण सिंह ने भाग लिया।

इस अवसर पर राणा कर्ण सिंह ने कहा कि पंजाब में स्थानीय निकायों का जो चुनाव परिणाम आया है, उससे भाजपा शीशा देख चुकी होगी। भाजपा को जनता ने आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव के बारे में चेतावनी दे दी है।

उन्होंने कहा कि देश में पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम भी केंद्र सरकार के लिए खतरे की घंटी है। किसान मोर्चा तो संघर्ष कर रहा है, परंतु बाकी देशवासी भी सरकार को अलविदा करने की राह देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा केंद्र सरकार की लोक विरोधी नीतियों की जोरदार निदा करता है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली मोर्चे पर संख्या को और बढ़ाया जाएगा। इसके लिए गांवों में चौपालें व बैठकें शुरू की जाएंगी और संघर्ष तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेल रोको मोर्चा सफल रहा है। इसके लिए किसान-मजदूरों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की कृषि सुधार कानूनों को रद करने की मांग को ज्यादा देर तक नहीं रोक पाएगा। यह अब जन आंदोलन का रूप ले चुका है। इस बारे में केंद्र सरकार को झुकना ही पड़ेगा।

इस अवसर पर सरपंच कुलविदर सिंह परागपुर, पूर्व सरपंच देसराज, पूर्व सरपंच भजन सिंह, गुरमुख सिंह, चरणजीत सिंह, संतोख सिंह, चौधरी मेला राम, मोहन सिंह टौंसा, सतपाल, हंसराज मीलू सरपंच, रघवीर सिंह, धर्मपाल नंबरदार, सोहन सिंह, पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार, स्वर्ण सिंह आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.