महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में प्रभातफेरी निकाली
घास मंडी स्थित शिवालय पंडित जय दयाल ट्रस्ट ने महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में बुधवार सुबह पांच बजे प्रभातफेरी निकाली।
जेएनएन, नवांशहर : घास मंडी स्थित शिवालय पंडित जय दयाल ट्रस्ट ने महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में बुधवार सुबह पांच बजे प्रभातफेरी निकाली। यह प्रभातफेरी आदर्श नगर, घास मंडी चौक, पुरानी टीचर कॉलोनी, न्यू टीचर कॉलोनी, दीवान कॉलोनी और बीवी बेड़ा से होती हुई उमाकांत मुरगई के घर पहुंची। उसके बाद बीवी बेडा मंदिर पहुंचकर सभी शिव भक्तों के साथ संचालक सरोज ने भोलेनाथ के भजनों का गुणगान किया। कार्यक्रम में विजय वर्मा, देशराज, अनिल कुमार, जगदीश, साहिल आनंद, अशोक वर्मा, शिव शर्मा, सुरेश, रतन, वेदप्रकाश, अश्विनी कौड़ा, सुरेश शर्मा, केवल थापड़, सुनील जोशी, पंडित भगवान शास्त्री, महिला विग में राज रतन, पुष्पा, कुसुम शर्मा, प्रेमलता वर्मा, सुदर्शन, कैलाश रानी, प्रेम रानी, शशि, ज्योति, नीलम, इंद्र, सुदेश अरोड़ा, अनीता शर्मा, कांता रानी, पवन कुमारी आदि शामिल थे।