नियमों की अवहेलना करने के आरोप में 13 पर केस दर्ज
नवांशहर थाना सिटी नवांशहर पुलिस ने कोविड 19 के नियमयों की अवहेलना करने के आरोप में 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Sep 2020 12:03 AM (IST)Updated: Sun, 13 Sep 2020 12:03 AM (IST)
जागरण संवाददाता, नवांशहर: थाना सिटी नवांशहर पुलिस ने कोविड 19 के नियमयों की अवहेलना करने के आरोप में 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआइ पुरुषोत्तम लाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि मजूदर यूनियन व देहाती मजदूर यूनियन के कार्यकर्ता डीसी कार्यालय के आगे बिना मास्क पहने और न ही सोशल डिस्टेंसिग का पालन कर धरने पर बैठे है। इसके बाद कार्रवाई कर पुलिस ने कमलजीत सनावा, हरि राम रसूलपुरी, सुरिदर भट्टी, बगीचा सिंह, इकबाल सिंह व अशोक जनागल सहित सात अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें