इंटरनेट मीडिया पर मां बेटे को किया बदनाम, तीन पर केस
थाना सिटी नवांशहर पुलिस ने इंटरनेट मीडिया पर बदनाम करने के आरोप में पीड़िता की बहू व उसके ससुराल पक्ष के दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जागरण संवाददाता,नवांशहर : थाना सिटी नवांशहर पुलिस ने इंटरनेट मीडिया पर बदनाम करने के आरोप में पीड़िता की बहू व उसके ससुराल पक्ष के दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में कोठी रोड की रहने वाली कुलवंत कौर ने कहा कि उसके बेटे की शादी पटियाला के रहने वाली हरविदर कौर के साथ वर्ष 2011 में हुई थी। वर्ष 2018 मे दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद हरविदर कौर,उसकी बहन रवनीत कौर व भाई तरनजीत सिंह ने उसके व उसके बेटे के खिलाफ सोशल मीडिया पर गलत लिखना शुरू कर दिया। उनको बदनाम करने की कोशिश की गई व दिमागी तौर पर परेशान किया गया। पुलिस ने जांच के बाद उक्त तीनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।
एक अन्य मामले में जीजा पर भी मामला दर्ज
थाना सिटी नवांशहर पुलिस ने सोशल मीडिया पर युवती को बदनाम करने के आरोप में उसके जीजा पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया उसका जीजा गांव ताजपुर का रहने वाला हीरा लाल दुबई में रह रहा है। उसने फोन पर उसके साथ गलत तरीके से बात की। सोशल मीडिया पर उसकी फोटो के नीचे गलत कमेंट किए व उसे बदनाम करने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपित हीरा लाल के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।