घर में घुसकर किया हमला, 11 लोगों पर मामला दर्ज
नवांशहर थाना राहों पुलिस ने हमला करने के आरोप में 11 लोगों पर मामला दर्ज किया है।
संस, राहों : थाना राहों पुलिस ने हमला करने के आरोप में 11 लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव नंगल छांगा की रहने वाली रेखा रानी ने बताया कि शुक्रवार रात को करीब साढ़े आठ बजे उसके घरवाले का भतीजा राजदीप आया और कहने लगा कि कुछ लोगों ने उस पर बाहर हमला किया है। जब वह बाहर निकली, तो उसके गांव के ही रहने वाले निर्मल सिंह ने उसको गले से पकड़ लिया व उसकी कमीज को फाड़ दिया और साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई करने लगा। जब उसकी भतीजी उसे छुड़वाने के लिए आई, तो हमलावरों ने उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने गांव नंगल छांगा के रहने वाले निर्मल सिंह, परमिदरवीर सिंह, सुभाष राम, राजन, सुखचैन सिंह, गुरदित्त सिंह, ऋतु, आंचल, राज रानी व सुल्तानपुर के रहने वाले स्वरूप सिंह व सीता राम के खिलाफ मामला दर्ज किया है।