घर में तोड़फोड़ करने पर आठ नामजद
नवांशहर थाना सिटी नवांशहर पुलिस ने ईंट व पत्थरों से घर में तोड़फोड़ करने के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Sep 2020 02:24 PM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2020 02:24 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नवांशहर: थाना सिटी नवांशहर पुलिस ने ईंट व पत्थरों से घर में तोड़फोड़ करने के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में भूच्चरां मोहल्ला की रहने वाली कविता ने बताया कि 25 सितंबर की रात को उसके पति घर पर नहीं थे। रात करीब डेढ़ बजे नवांशहर के रहने वाले राकेश कुमार, नरिदर, वरिदर, पवन कुमार, नील कमल, अरुण, सुदेश कुमार व राज रानी ने उनके घर पर ईंटो व पत्थरों से हमला कर दिया। इससे उसके घर के दरवाजों का काफी नुकसान हुआ। इसके बाद आरोपित ललकारे मारते हुए वहां से चले गए। पुलिस ने जांच के बाद उक्त सभी आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें