प्रतिबंधित 80 टीकों के साथ दो गिरफ्तार
नवांशहर थाना राहों पुलिस ने प्रतिबंधित 80 टीकों के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 02:44 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 02:44 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नवांशहर: थाना राहों पुलिस ने प्रतिबंधित 80 टीकों के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। एएसआइ गुरबख्श सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान शेखां मजारा के टी प्वाइंट पर सामने से एक स्कूटी पर दो युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस को देख कर वह घबरा गए और भागने की कोशिश करने लगे। जब उन्हें पकड़ कर उनकी तलाशी ली गई, तो दोनों के पास से प्रतिबंधित 80 टीके बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपितों जालंधर के टावर एनकलेव के रहने वाले वरुण व जालंधर के खुरला किगरा के रहने वाले मुकेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें