Move to Jagran APP

'राजनीतिक कारणों से पुलिस वापिस नहीं करवा रही है दस्तार'

अकाली दल के पूर्व कैबिनेट मंत्री सोहन सिंह ठंडल ने कहा कि अगर राजनीतिक कारण के कारण खुदकुशी करने वाले युवक वरिदर व उसके भाई की दस्तार पुलिस ने वापिस नहीं करवाई तो मजबूरन उन्हें संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Jul 2020 12:31 AM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 06:06 AM (IST)
'राजनीतिक कारणों से पुलिस वापिस नहीं करवा रही है दस्तार'
'राजनीतिक कारणों से पुलिस वापिस नहीं करवा रही है दस्तार'

जासं, नवांशहर

loksabha election banner

अकाली दल के पूर्व कैबिनेट मंत्री सोहन सिंह ठंडल ने कहा कि अगर राजनीतिक कारण के कारण खुदकुशी करने वाले युवक वरिदर व उसके भाई की दस्तार पुलिस ने वापिस नहीं करवाई तो मजबूरन उन्हें संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा। पूरे प्रदेश में संघर्ष किया जाएगा और इसकी जिम्मेदारी प्रशासन व पुलिस को होगी। वो यहां गांव नंगल छांगा में मृतक वरिदर सिंह के भोग पर बोल रहे थे।

ठंडल ने कहा कि राजनीतिक कारणों के कारण युवक की मौत हुई है और जो भी व्यक्ति इसके लिए जिम्मेदार है उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नही जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह बड़ी निंदानीय है कि इतने दिन बाद भी मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। और न ही युवकों की दस्तार को ही पुलिस वापिस दिलवा रही है। एसजीपीसी के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरबख्श सिंह खालसा ने कहा कि दस्तार के लिए आरपार की लड़ाई लड़ने को अकाली दल तैयार है। उन्होंने कहा कि ऐसा नही है कि भोग पड़ने के बाद बात खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि लड़ाई तो अभी शुरू हुई है। इतने दिन बीतने के बाद भी पुलिस राजनीतिक दबाब में ही काम कर रही है। अगर उन्हें इंसाफ नही मिला तो वो माननीय अदालत का दरवाजा भी खटखटाएंगे। उन्होंने कहा कि यह सिख पंथ की और दस्तार की लड़ाई है। पुलिस को वो 24 घंटे का समय देते हैं अगर दस्तार नही मिली तो तीखा संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर अकाली दल के जिला प्रधान बुद्द सिंह ब्लाकीपुर,भाजपा जिला प्रधान पूनम माणिक, हेमंत कुमार बौबी, रणनदीप सिंह थियाड़ा,परम सिंह खालसा, सुखदीप सिंह शुकार, अश्वनी बल्लगन, सतनाम सिंह जलवाहा, मक्खण राम चौहान मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.