एक्टिवा पर जा रहे दो नशा तस्कर गिरफ्तार, चरस बरामद
थाना प्रभारी काठगढ़ भरत मसीह के मार्ग दर्शन पर एएसआई जरनैल सिंह पुलिस पार्टी के साथ गांव जंडी मोड़ पर नाकाबंदी की गई।
संवाद सहयोगी, काठगढ़
थाना प्रभारी काठगढ़ भरत मसीह के मार्ग दर्शन पर एएसआई जरनैल सिंह पुलिस पार्टी के साथ गांव जंडी मोड़ पर नाकाबंदी की गई। संदिग्ध व्यक्तियों और गाड़ियों की चेकिग की गई। गांव रत्तेवाल की तरफ से एक्टिवा मार्का होंडा पर दो व्यक्ति सवार थे। पुलिस का नाका देखकर चौंक गए और एक्टिवा की रफ्तार कम हो गई। पुलिस को उन पर संदेह हो गया और रुकने का इशारा किया। पीछे बैठे व्यक्ति ने एक लिफाफा पालीथिन झाड़ियों की तरफ फैंक दिया। संदेह हकीकत में बदल गया। उसी समय उस एक्टिवा को काबू कर लिया। उसे जब रोककर उस पालीथिन लिफाफे को झाड़ियों से उठाकर चेक किया तो उसमें से चरस बरामद हुई। जिसका वजन किया गया तो सौ ग्राम हुई। आरोपित का नाम नरेश कुमार पुत्र जगत राम वासी वार्ड नं. सात थाना सिटी बलाचौर तथा दूसरे ने अपना नाम रवि कुमार पुत्र बनारसी दास वार्ड नं. थाना सिटी बलाचौर बताया। पुलिस ने एक्टिवा स्कूटी, सौ ग्राम चरस तथा दोनों आरोपितों को काबू करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी भरत मसीह ने बताया कि यह लोग घूमफिर कर नशे की तस्करी करते हैं। पुलिस ने इनको कामयाब नहीं होने देगी। शराब के साथ एक गिरफ्तार
थाना सिटी नवांशहर पुलिस ने 6 बोतल शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एएसआइ अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से क्षेत्र में गश्त की जा रही थी।
इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि गांव भीण का रहने वाला धर्मिंदर सिंह नाजायज शराब बेचने का काम करता है। अगर उसके घर की तलाशी ली जाए तो वो शराब के साथ काबू आ सकता है। पुलिस ने जब जांच की तो आरोपित को छह बोतल शराब बरामद हुई। आरोपित को मौके पर ही काबू कर लिया गया। पुलिस ने आरोपित धर्मिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।