शैलर मालिकों की हड़ताल खत्म, मंडियों में धान की लिफ्टिग शुरू
पंजाब में धान की खरीद सरकार ने एक अक्तूबर से घोषित कर रखी है।
संवाद सहयोगी, काठगढ़ : पंजाब में धान की खरीद सरकार ने एक अक्तूबर से घोषित कर रखी है। परन्तु पहले आढ़ती हड़ताल पर थे। फिर शैलर नीति के खिलाफ मालिकों ने हड़ताल शुरू कर दी जिस वजह से मंडियों में धान की बोरियों के अंबार लग गए थे। काठगढ़ की दाना मंडी में 78 हजार बोरियां लिफ्टिग का इंतजार कर रही थीं। अब सरकार द्वारा राइस मिल्स का मसला भी हल करने के बाद लिफ्टिग शुरू करवा दी गई। दाना मंडी में सुपरवाइजर चंद्रशेखर की रिपोर्ट के अनुसार दस हजार बोरी लिफ्ट होने की संभावना है। मौसम भी साफ चल रहा है। मंडी में खरीद एजेंसी मार्कफेड काम कर रही है। एजेंसी मैनेजर परविदर कुमार भागड़ी ने बताया कि काठगढ़ मंडी को शिवा एग्रो राइस मिल्स काठगढ़ की अलॉटमेंट हुई है और धान लिफ्ट होना शुरू हो गया है। किसान दीदार सिंह, किसान सतनाम सिंह, किसान करनैल सिंह, किसान जसवंत सिंह ने बताया कि अभी 60 प्रतिशत धान आना बाकी है। किसान मौसम को देख कर व्यस्त हैं। आढ़तियों ने बताया कि मंडी भरी पड़ी है अब धीरे-धीरे खाली होगी
अब किसान व आढ़ती परेशान नहीं होंगे : राकेश भाटिया
राइस मिल एसोसिएशन ब्लॉक बलाचौर के प्रधान चौधरी राकेश भाटिया ने बताया कि सरकार राइस मिल से बातचीत कर ली है। अब हड़ताल समाप्त कर दी गई है। शीघ्र ही राइस मिल्स माल उठाएगी, कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।