देसी पिस्तौल व कारतूस सहित एक काबू, दूसरा फरार
थाना पोजेवाल पुलिस ने एक व्यक्ति को एक देसी पिस्तौल व पांच जिदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Jul 2020 12:29 AM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 06:06 AM (IST)
जासं, नवांशहर : थाना पोजेवाल पुलिस ने एक व्यक्ति को एक देसी पिस्तौल व पांच जिदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया एएसआइ राम सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से क्षेत्र मे गश्त की जा रही थी। गश्त के दौरान उन्हें सूचना मिली कि गढ़शंकर के गांव अलीपुर का रहने वाला हरजिदर सिंह व गांव टोरोवाल का रहने वाला दिलावर सिंह देसी पिस्तौल बना कर बेचते हैं। नाकाबंदी के दौरान हरजिदर सिंह को एक देसी पिस्तौल और पांच जिदा कारतूस के साथ पकड़ा गया। जबकि, उसका साथी दिलावर सिंह फरार हो गया। पुलिस ने दोनो आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें