मास्क न पहनने के आरोप में केस दर्ज
थाना पोजेवाल पुलिस ने मास्क न पहनने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 May 2021 11:31 PM (IST)Updated: Mon, 10 May 2021 11:31 PM (IST)
जागरण संवाददाता,नवांशहर
थाना पोजेवाल पुलिस ने मास्क न पहनने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। एएसआइ सुरिदर पाल ने बताया कि पुलिस की ओर से क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। गश्त के दौरान जब वो पोजेवाल से गांव कटवाड़ा की ओर जा रहे थे तो सामने से एक व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देख कर वो घबरा गया। उसने मास्क नही पहना था।जब उसे मास्क न पहनने के बारे में पूछा गया तो वो कोई जबाब नही दे सका। पुलिस ने आरोपित गांव पैली के रहने वाले इंद्रजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें