70 प्रतिबंधित गोलियों के साथ एक गिरफ्तार
थाना पोजेवाल पुलिस ने नशे के तौर पर प्रयोग होने वाली 70 गोलियों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Jan 2022 01:57 PM (IST)Updated: Thu, 13 Jan 2022 01:57 PM (IST)
जागरण संवाददाता,नवांशहर: थाना पोजेवाल पुलिस ने नशे के तौर पर प्रयोग होने वाली 70 गोलियों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एएसआइ सुनील दत्त ने बताया कि गश्त के दौरान जब वो गांव कुल्लपुर के पास थे तो सामने से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देख वह घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा।जब शक के आधार पर उसे पकड़कर उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से नशे के तौर पर प्रयोग होने वाली 70 गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने गांव हियातपुर रूड़की के रहने वाले कुलदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें