Move to Jagran APP

आठ को महिलाएं संभालेंगी किसान मोर्चे की कमान

काठगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा टोल प्लाजा बछुआं के नेताओं की बुधवार को एक बैठक हुई। इसमें चल रहे संघर्ष के बारे में विचार-विमर्श किया गया। इसमें कुलहिद किसान मोर्चा के जिला उपप्रधान राणा कर्ण सिंह मजदूर नेता कामरेड अवतार सिंह तारी व चौधरी सतनाम जलालपुर आदि ने भाग लिया। इस दौरान राणा कर्ण सिंह ने बताया कि आठ मार्च को महिला दिवस है। इसके उपलक्ष्य में दिल्ली संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर इस दिन महिलाएं किसान मोर्चे की कमान को संभालेंगी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Mar 2021 04:14 PM (IST)Updated: Wed, 03 Mar 2021 09:30 PM (IST)
आठ को महिलाएं संभालेंगी किसान मोर्चे की कमान
आठ को महिलाएं संभालेंगी किसान मोर्चे की कमान

संवाद सहयोगी, काठगढ़

loksabha election banner

संयुक्त किसान मोर्चा टोल प्लाजा बछुआं के नेताओं की बुधवार को एक बैठक हुई। इसमें चल रहे संघर्ष के बारे में विचार-विमर्श किया गया। इसमें कुलहिद किसान मोर्चा के जिला उपप्रधान राणा कर्ण सिंह, मजदूर नेता कामरेड अवतार सिंह तारी व चौधरी सतनाम जलालपुर आदि ने भाग लिया। इस दौरान राणा कर्ण सिंह ने बताया कि आठ मार्च को महिला दिवस है। इसके उपलक्ष्य में दिल्ली संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर इस दिन महिलाएं किसान मोर्चे की कमान को संभालेंगी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान महिलाएं सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर बाद 2.30 बजे तक किसान मोर्चे पर तैनात रहेंगी। इसमें क्षेत्र के सभी गांवों से महिलाएं किसानों का साथ देंगी।

कामरेड अवतार सिंह तारी ने कहा कि इस दौरान नारी शक्ति का भी प्रदर्शन होगा। जहां नारी मोर्चा संभालती हैं, वहां पर फतेह हर हालत में होती है। चौधरी सतनाम जलालपुर ने कहा कि हर संघर्ष की ताकत के पीछे महिलाओं का योगदान जरूर रहता है। उन्होंने बताया कि इस दिन टोल प्लाजा बछुआं पर महिलाएं केंद्र सरकार को संघर्ष के बारे में चेतावनी देंगी और भोजन व्यवस्था भी टोल पर ही होगी।

इस अवसर पर किसान मोर्चा के नेताओं ने बताया कि तीन काले कृषि सुधार कानून वापस लेने पर ही शांति बहाल होगी अन्यथा संघर्ष जारी रहेगा। किसान दिल्ली बार्डर पर डटा रहेगा। केंद्र सरकार अपने हठ को छोड़कर किसानों का साथ दे। कानून वापस लेकर सरकार किसानों को घरों को वापस भेजे। इस अवसर पर करनैल सिंह भल्ला, मोहन सिंह, रघवीर सिंह आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.