Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री के चेहरे के ऐलान के साथ कुछ नहीं बदलेगा : बैंस

गांव सकोहपुर में बलवीर सिंह सकोहपुर की अध्यक्षता में किरती किसान यूनियन औड़ की मीटिग हुई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 05:32 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 05:32 PM (IST)
मुख्यमंत्री के चेहरे के ऐलान के साथ कुछ नहीं बदलेगा : बैंस
मुख्यमंत्री के चेहरे के ऐलान के साथ कुछ नहीं बदलेगा : बैंस

जागरण संवाददाता, नवांशहर : गांव सकोहपुर में बलवीर सिंह सकोहपुर की अध्यक्षता में किरती किसान यूनियन औड़ की मीटिग हुई। इसमें फैसला लिया गया कि यूनियन पंजाब विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार खड़ा नहीं करेगी। उम्मीदवारों से सवाल करेगी कि उनके पास पंजाब के संकटों के हल के लिए क्या आगामी योजनाएं हैं। यूनियन के जिला प्रधान सुरिदर सिंह बैंस, प्रदेश कमेटी मेंबर भूपिदर सिंह वड़ैच, बूटा सिंह महमूदपुर, बचित्र सिंह महमूदपुर, इलाका प्रधान सुरिदर सिंह महरमपुर, अवतार सिंह ने कहा कि पंजाब में खेती आधारित उद्योग और दूसरे उद्योगों का बहुत ही मंदा हाल है। सार्वजनिक विभागों का तेजी के साथ हो रहा निजीकरण लोगों को सेवाओं के क्षेत्र में नौकरियों से बाहर रख रहा है। शिक्षा और सेहत क्षेत्रों पर कारपोरेट घराने काबिज हो रहे हैं। किसान विरोधी और कुदरत विरोधी खेती माडल पंजाब को रेगिस्तान बनाने की तरफ तेजी के साथ धकेल रहे हैं। वातावरण में गंभीर बीमारियां फैल रही हैं। पंजाब के सिर पर तीन लाख करोड़ कर्ज है। बेरोजगारी के कारण युवा पीढ़ी नशों के साथ मौत के मुंह में जा रही है। यदि कोई राजनीतिक पार्टी इसका होने योग्य हल अपने चुनाव मनोरथ पत्र में लाती है, तो किरती किसान यूनियन उसको समर्थन देने के बारे में विचार कर सकती है, नहीं तो किसी भी पार्टी या उम्मीदवार को समर्थन नहीं दिया जाएगा। उक्त मसलों के हल से बिना पंजाब का भला नहीं हो सकता। किसी भी पार्टी द्वारा लोकलुभावन वादे कर और मुख्यमंत्री के चेहरे घोषित करने के साथ बुनियादी मसले हल नहीं हो सकते। इस मौके अमरजीत सिंह गढ़पधाना, गुरिदर सिंह करीहा, करनैल सिंह उड़ापड़, बलवीर सिंह, ओंकार सिंह चाहल खुर्द, कमलजीत सिंह करनाना, जसविदर सिंह थांदी गढ़पधाना, रामजी दास सनावा आदि 10 गांवों के 45 के करीब किसान नेता और वर्कर शामिल हुए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.