Move to Jagran APP

नर्सिग की छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

जेएनएन, नवांशहर : छात्राओं में आत्मरक्षा के प्रति जागरुकता पैदा करने व जरूरत पड़ने पर विषम परिस्थितिय

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 07:11 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 07:11 PM (IST)
नर्सिग की छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर
नर्सिग की छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

जेएनएन, नवांशहर : छात्राओं में आत्मरक्षा के प्रति जागरुकता पैदा करने व जरूरत पड़ने पर विषम परिस्थितियों में आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट के जरिए सामना करने के गुर सिखाए गए। हरीश दियामा एसपी (हेड क्वार्टर) के नेतृत्व में जिले में सांझ केंद्रों द्वारा महिलाओं की स्वयं रक्षा के लिए चलाई गई मुहिम के तहत संधू नर्सि कॉलेज में मार्शल आर्ट ट्रे¨नग सेमिनार आयोजित किया गया। एएसआइ कृष्ण ¨सह इंचार्ज जिला सांझ केंद्र ने उपस्थित लोगों को सांझ केंद्र की सेवाएं, शक्ति एप और प्रोग्राम की रूपरेखा के प्रति जानकारी दी। इस प्रोग्राम में मनमोहन ¨सह गुलाटी सांझ कमेटी मेंबर की टीम चीता फाइटर क्लब ने कराटे खेल की तकनीकों को पेशकर कॉलेज की लड़कियों को अपनी आत्मरक्षा करने की ट्रे¨नग दी गई। सेमिनार दौरान कोच कुलदीप ¨सह की टीम के राष्ट्रीय अथवा राज्य स्तर के खिलाड़ियों की ओर से लड़कियों को छेड़छाड़, लूटपाट और महिलाओं प्रति हो रही अपराधिक घटनाओं से बचने के लिए और शारीरिक तंदुरुस्ती को मजबूत बनाने के लिए खेलों के साथ जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। मुख्य मेहमान ने संबोधित करते हुए कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों को रोकने के लिए उनको आवश्यकता पर अपनी आत्मरक्षा के लिए तैयार करना है। उन्होंने सेमिनार में उपस्थित लड़कियों को अपील की कि वह ट्रे¨नग प्रोग्राम पुलिस विभाग की ओर से बिलकुल मुफ्त आयोजित किए जा रहे हैं। इसलिए अपनी आत्मरक्षा के लिए अपनी रूचि के साथ बढ़-चढ़कर सिखलाई प्राप्त की जाए। अंत में इंस्पेक्टर व¨रदर कुमार इंचार्ज सब-डिवीजन सांझ केंद्र की ओर से आए हुए मुख्य मेहमानों, चीता फाइटर क्लब की टीम और कॉलेज के ¨प्रसिपल रा¨जद्र कौर और प्रबंधक स्टाफ का धन्यवाद किया। सेमिनार में सांझ कमेटी मेंबर बहादुर चंद अरोड़ा, सांझ केंद्र नवांशहर के एएसआई चमन लाल, कांस्टेबल धर्मिदर और स्टाफ मेंबर कॉलेज उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.