Move to Jagran APP

नौसरबाजों ने पुलिस की वर्दी पहन महिलाओं के साथ मिल कर युवक से लूटी सोने की चेन

थाना सिटी बलाचौर पुलिस ने एक युवक को नौसरबाजों ने अपना शिकार बना कर उसकी डेढ़ तोले सोने की चेन को लूट लिया

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Dec 2020 05:05 AM (IST)Updated: Thu, 24 Dec 2020 05:05 AM (IST)
नौसरबाजों ने पुलिस की वर्दी पहन महिलाओं के साथ मिल कर युवक से लूटी सोने की चेन
नौसरबाजों ने पुलिस की वर्दी पहन महिलाओं के साथ मिल कर युवक से लूटी सोने की चेन

जागरण संवाददाता, नवांशहर :

loksabha election banner

थाना सिटी बलाचौर पुलिस ने एक युवक को नौसरबाजों ने अपना शिकार बना कर उसकी डेढ़ तोले सोने की चेन को लूट लिया।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित युवक ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके फोन पर किसी महिला का फोन आया। फोन करने वाली महिला ने कहा कि वो प्रियंका बोल रही है। इसके बाद महिला के फोन आने लगे। महिला ने उसे पहले मिलने के लिए मजारी अड्डे पर बुलाया। फिर महिला का फोन आया कि उसके रिश्तेदारों का घर गांव महिदपुर में है वो उसे वहां आकर मिले। जब वो महिला के रिश्तेदारों के घर पहुंचा तो प्रियंका वहां पर थी। करीब चार मिनट बाद पुलिस की वर्दी में दो पुरुष व एक महिला आ गई। वो उसकी फोन से वीडियो बनाने लगे। उन्होंने उसे कहा कि वो उस पर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवा देंगे नही तो वो अपने गले में पहनी सोने की चेन उसे दे दे। उसने अपने सोने की चेन आरोपितों को दे दी पर वो उनका फोन अपने पास उठा लाया। फोन में बुजुर्गों की वीडियो व ब्लैकमेल करने की रिकार्डिंग थी।

नंगल और रोपड़ के रहने वाले हैं आरोपित

पुलिस ने जांच के बाद नंगल की रहने वाले किरन बाला, रोपड़ के रहने वाले रिपुदमन वोहरा, रिपुदमन वोहरा की पत्नी ममता और महिदपुर के रहने वाले जीवन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि आरोपितों को जल्द काबू कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल मामले की जांच चल रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.