Move to Jagran APP

राष्ट्रीय मतदाता दिवस राष्ट्र के प्रति कर्तव्य दिखाने का दिन

पूरे देश में राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर साल 25 जनवरी को मनाया जाता है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 10:26 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 10:26 PM (IST)
राष्ट्रीय मतदाता दिवस राष्ट्र के प्रति कर्तव्य दिखाने का दिन
राष्ट्रीय मतदाता दिवस राष्ट्र के प्रति कर्तव्य दिखाने का दिन

वासदेव परदेसी, नवांशहर :

loksabha election banner

पूरे देश में राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर साल 25 जनवरी को मनाया जाता है। भारत में जितने भी चुनाव होते हैं, उनको निष्पक्षता से संपन्न करवाने की जिम्मेदारी भारत निर्वाचन आयोग की होती है। जिसका गठन 25 जनवरी 1950 को हुआ था।

राष्ट्र के प्रति कर्तव्य दिखाने का यह दिन

हरमेश गुलेरिया का कहना है कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए अहम दिन है। इस दिन भारत के हर नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रत्येक चुनाव में भागीदारी की शपथ लेनी चाहिए। क्योंकि भारत के हर नागरिक का वोट ही देश के भावी भविष्य की नींव रखता है। राष्ट्र के प्रति कर्तव्य दिखाने का यह दिन है।

हर एक वोट महत्वपूर्ण है : सुखराज

सुखराज सिंह का कहना है कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस लोगों को यह याद दिलाता है कि हर व्यक्ति के लिए मतदान करना जरूरी है। मतदान प्रक्रिया में भागीदारी जरूरी है। हमारा एक वोट ही पलभर में एक अच्छा प्रतिनिधि भी चुन सकता है। प्रत्येक नागरिक को अपने मत का प्रयोग बड़ी सोच समझ कर करना चाहिए।

वोट से लोकतंत्र को मिलती है मजबूती : कुलजीत

कुलजीत सिंह लक्की का कहना है कि देश के हर एक मतदाता को अपनी सक्रिय भागीदारी के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। 20 जनवरी 2022 को चुनाव आ रहे हैं। सांप्रदायिक और जातीय आधार से ऊपर उठकर एक साफ सुथरी छवि के व्यक्ति के लिए अपनी वोट का प्रयोग करना चाहिए। अपना वोट उसे दें, जो देश को विकास और तरक्की के पथ पर ले जा सके।

हर नागरिक वोट का सही उपयोग करे : जसपाल

जसपाल सिंह जाडली का कहना है कि देश के नागरिक अपने मताधिकार का सही उपयोग करें, जागरूक बनें और ज्यादा से ज्यादा लोग मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करें। ताकि कोई भी वोट के अधिकार से वंचित न हो। इसलिए 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। जब मतदाता जागरूक बनेगा, तभी वह अपने वोट देने का अधिकार का सही उपयोग करेगा और तभी लोकतंत्र मजबूत होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.