विधायक मंगूपुर ने लोगों से की मुलाकात
विधानसभा 2022 का चुनाव प्रचार डोर टू डोर शुरू हो चुका है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 05:34 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 05:34 PM (IST)
संवाद सूत्र, पोजेवाल : विधानसभा 2022 का चुनाव प्रचार डोर टू डोर शुरू हो चुका है। इस मुहिम के तहत विधायक दर्शन लाल मंगूपुर अलग-अलग गांवों में लोगों से मिले। उन्होंने पांच साल के अंदर क्षेत्र में करवाए गाए विकास कार्यो के बारे में जानकारी दी। इस मुहिम में उन्होंने गांव अटाल मजारा, मोजोवाल, मजारा, चंदियाणी खुर्द, संडरेवाल, खुर्दां टीहरा में पहुंचकर लोगों से अपने विचार साझे किए। सभी गांवों के लोगों, व पंचायत ने उनका स्वागत किया। उनके साथ धर्मपाल चेयरमैन, राजिदर शिदी शहरी प्रधान, किसान नेता गोरा, तरसेम लाल आदि शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें