विधायक अंगद सिंह ने किया राहों में विकास कार्यों का उद्घाटन
विधायक अंगद सिंह ने राहों शहर में विकास कार्य एवं शहर की गलियों के काम का उद्घाटन करते समय कही
संवाद सहयोगी, राहों :
राहों शहर का विकास करवाना ही मेरा अहम उद्देश्य है। यह बात विधायक अंगद सिंह ने राहों शहर में विकास कार्य एवं शहर की गलियों के काम का उद्घाटन करते समय कही।
उन्होंने कहा कि राहों शहर एक प्राचीन शहर है, इसीलिए प्राचीन शहर की सुंदरता बरकरार रखने के लिए पंजाब सरकार की ओर से लाखों रुपये की लागत से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। सीवरेज का काम भी शहर में तेजी से चल रहा है। जल्द ही शहर निवासियों को सीवरेज की सुविधा भी मिल जाएगी। इस अवसर पर कांग्रेसी नेता एवं पीएडी बैंक के चेयरमैन अमरजीत सिंह जौहल बिट्टा, दुकानदार यूनियन के प्रधान मनदीप सिंह राणा, हर्ष जोशी, पूर्व पार्षद गुरमेल राम, अमरीक सिंह, जसविदर लोंगिया, नगर कौंसिल राहों के पूर्व प्रधान धर्मपाल बंगड़, मास्टर बूटा राम, सुरेंद्र प्रजापत, सुखदेव सिंह, अशोक शर्मा, सुरेश कुमार, मास्टर महेंद्र पाल, रजिदर कुमार अब्बी, राजू चोपड़ा, अजय वशिष्ट ,सुरजीत कुमार, रमन कुमार कुलवंत सिंह आदि उपस्थित थे। बॉक्स के लिए
इन सड़कों का होगा कायाकल्प..
इस संबंध में जानकारी देते हुए राहों नगर कौंसिल के अजय विशिष्ट ने बताया कि कि घाटी तेलियां से नगर कौंसिल कार्यालय तक की सड़क 16 लाख 37 हजार की लागत से बनाई जाएगी। इसी तरह माछीवाड़ा रोड पर पंजाब मशीनरी स्टोर के साथ वाली गली 3 लाख 18 हजार से बनेगी। फिल्लौर रोड स्थित ओबीसी बैंक के सामने वाली गली 2 लाख 31 हजार से बनेगी।
बस अड्डा राहों से लेकर मेन बाजार मानक चंद जैन की दुकान तक टूटी पड़ी सड़क का निर्माण 24 लाख 15 हजार से किया जाएगा।
मोहल्ला जगोतियां स्थित श्री अंवकेश्वर मंदिर से डॉ. मगघर सिंह सैनी तक की सड़क का निर्माण सात लाख का खर्चा आएगा। शहर निवासियों की मांग को देखते हुए विकास कार्य में पंजाब सरकार के दिशा निर्देशों के तहत तेजी लाई गई है, ताकि शहर की कोई भी गली टूटी न रह जाए। पहले राहों शहर का विकास करवाएंगे।