किरती किसान यूनियन आज 50 गांवों से निकालेगा मोटरसाइकिल मार्च
नवांशहर गुरुद्वारा भूरी साहिब माहल में किरती किसान यूनियन इलाका कमेटी और महरमपुर की विशेष सभा इलाका प्रधान सुरिदर सिंह मेहरमपुर की अध्यक्षता में हुई। जिसमें समूह गांवों की इकाइयों के नेता शामिल हुए। इस दौरान दिल्ली में काले कानूनों के विरुद्ध चल रहे संघर्ष को और मजबूत बनाने के बारे में विचार-विमर्श किया गया।
जागरण संवाददाता, नवांशहर
गुरुद्वारा भूरी साहिब माहल में किरती किसान यूनियन इलाका कमेटी और महरमपुर की विशेष सभा इलाका प्रधान सुरिदर सिंह मेहरमपुर की अध्यक्षता में हुई। जिसमें समूह गांवों की इकाइयों के नेता शामिल हुए। इस दौरान दिल्ली में काले कानूनों के विरुद्ध चल रहे संघर्ष को और मजबूत बनाने के बारे में विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर यूनियन के प्रदेश नेता भूपिदर सिंह वड़ैच ने विशेष तौर पर संबोधित किया। इस दौरान शुक्रवार को क्षेत्र में मोटरसाइकिल मार्च निकालने का फैसला लिया गया। यह मार्च दशहरा ग्राउंड औड़ से शुरू हो कर 50 गांवों में से गुजरते हुए समाप्त होगा। इस मार्च द्वारा क्षेत्र के लोगों को छह फरवरी के भारत बंद के दौरान चक्का जाम की काल को कामयाब बनाने के लिए लंगड़ोआ बाईपास पहुंचने का न्योता दिया जाएगा।
इस अवसर पर गांव काजमपुर के नौजवान रणजीत सिंह सहित दिल्ली पुलिस की तरफ से डेढ़ सौ से ज्यादा बेकसूर लोगों को गिरफ्तार करके इरादा कत्ल जैसी संगीन धाराओं के अंतर्गत जेलों में बंद करने की सख्त निदा की गई। साथ ही मांग की है कि फासीवादी सरकार जबर द्वारा संघर्ष को दबाने के मनसूबे पालना बंद करे और गिरफ्तार नौजवानों को तुरंत बिना शर्त रिहा किया जाए। काले कानून वापस लिए जाएं।
इस दौरान बैठक को यूनियन के इलाका नेता राज कुमार माहल, बूटा सिंह महमूदपुर, सुखदेव सिंह मल्ला वेदियां, बलिहार सिंह घटारों और कृष्ण प्रेमी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जिला नेता परमजीत सिंह सहाबपुर, दविदर सिंह सरपंच, जसप्रीत सिंह गरचा, मनीष गरचा, नवजोत सिंह मल्ला वेदियां, अवतार सिंह सकोहपुर, बलिहार सिंह, जोगा सिंह गढ़पधाना, स्वर्ण सिंह चाहल छोटा, वचित्र सिंह महमूदपुर, डा. परमजीत सिंह सोढियां, हरपाल सिंह मीरपुर लक्खा, हरप्रीत सिंह सरपंच मीरपुर लक्खा, अरविदर सिंह थांदी, अमनदीप सिंह आदि उपस्थित थे।