किरती किसान यूनियन ने फूंके विश्व व्यापार संस्था के पुतले
नवांशहर किरती किसान यूनियन की तरफ से एक निजी कंपनी के स्टोर के आगे विश्व व्यापार संस्था और विश्व मुद्रा कोष के पुतले फूंके। इस मौके पर यूनियन नेताओं कुलविदर सिंह वड़ैच जसबीर दीप और डेमोक्रेटिक लायर्स एसोसिएशन के प्रदेश कनवीनर एडवोकेट दलजीत सिंह ने कहा कि उक्त संस्थाएं भारत की राजसी आर्थिक और वित्तीय नीतियों को प्रभावित करती हैं।
जागरण संवाददाता, नवांशहर
किरती किसान यूनियन की तरफ से एक निजी कंपनी के स्टोर के आगे विश्व व्यापार संस्था और विश्व मुद्रा कोष के पुतले फूंके। इस मौके पर यूनियन नेताओं कुलविदर सिंह वड़ैच, जसबीर दीप और डेमोक्रेटिक लायर्स एसोसिएशन के प्रदेश कनवीनर एडवोकेट दलजीत सिंह ने कहा कि उक्त संस्थाएं भारत की राजसी, आर्थिक और वित्तीय नीतियों को प्रभावित करती हैं। इन संस्थाओं की तरफ से दखलअंदाजी करना, भारत की केंद्र सरकार के तीन खेती कानूनों को भारतीय किसानों के हित में बताना एक प्रभुसत्ता संपन्न देश के अंदरूनी मामलों में टांग अड़ाने के बराबर है। उन्होंने कहा कि विश्व व्यापार संस्था दुनिया भर की मंडी पर बड़े साम्राज्य देशों का एकाधिकार स्थापित करने का साधन है। विश्व मुद्रा कोष पिछड़े देशों को वित्तीय सहायता देकर देशों पर साम्राज्य नीतियां लागू करने का साधन है, परन्तु हमारे देश की मोदी सरकार आंदोलनकारी किसानों की आवाज सुनने की जगह उक्त संस्थाओं के दिशा निर्देशों को लागू कर रही है।
इस मौके पर हरमेश सिंह ढेसी, तरसेम सिंह बैंस, सुच्चा सिंह बैंस, सुरिदर सिंह मेहरमपुर, बलवीर कौर उड़ापड़, रुपिदरपाल कौर दुर्गापुर आदि भी मौजूद थे।
-----------
संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले कांफ्रेंस आज
जागरण संवाददाता, नवांशहर
कुलहिद किसान सभा की तरफ से संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले 22 जनवरी को गांव रक्कड़ां ढाहां में कांफ्रेंस की जा रही है। यह जानकारी बाबू ओम प्रकाश की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद प्रेम रक्कड़ व महासिंह रौड़ी ने दी है। उन्होंने बताया कि इस कांफ्रेंस में डा. बलविदर सिंह टिवाणा प्रसिद्ध अर्थशास्त्री मुख्य वक्ता होंगे और साझा मोर्चा के वक्ता भी संबोधित करेंगे। इस मौके पर किसानों की समस्याएं और 26 जनवरी को किसानों के ट्रैक्टर परेड में जाने संबंधी भी चर्चा की जाएगी। इस मौके पर बलवीर सिंह रक्कड़, सुरिदर फौजी, परस राम, सोहन लाल, डा. वरिदर, अश्वनी कुमार, मोहन लाल, बहादुर सिंह नागरा आदि उपस्थित थे।