सरकार बनाने में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान : चौधरी
आप पार्टी की बैठक रविवार को गांव जलालपुर में हुई जिसमें केवल महिलाएं ही शामिल हुई। इस दौरान विशेष तौर पर जिला प्रधान राजदीप शर्मा ने भाग लिया और उनके साथ चौधरी सतनाम लाल जलालपुर ने भी शिरकत की।
संवाद सहयोगी, काठगढ़ : आप पार्टी की बैठक रविवार को गांव जलालपुर में हुई, जिसमें केवल महिलाएं ही शामिल हुई। इस दौरान विशेष तौर पर जिला प्रधान राजदीप शर्मा ने भाग लिया और उनके साथ चौधरी सतनाम लाल जलालपुर ने भी शिरकत की। इस अवसर पर राजदीप शर्मा ने कहा कि जहां महिलाएं जाग उठती हैं, वहां पर हर कीमत में परिवर्तन आ जाता है। दिल्ली में आप पार्टी ने शिक्षा, सेहत, बिजली, पानी के अलावा महिलाओं के लिए मुफ्त बस सर्विस का तोहफा दिया।
चौधरी सतनाम जलालपुर ने कहा कि सरकार बनाने में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पंजाब में महिलाएं जाग उठी हैं और यहां पर भी परिवर्तन जरूर होगा। दिल्ली जैसी सुविधाएं यहां पर लागू होंगी। अगर आप पार्टी को यहां पर सत्ता का ताज सौंपेंगी। अब कोई भी आप को कैसा भी सपना दिखाए न सुनें, क्योंकि चुनाव फिर दोबारा आ रहे हैं। राजदीप शर्मा ने महिलाओं से आप पार्टी के साथ जुड़ने की अपील की। सभी ने पूरे विश्वास के साथ हाथ उठाकर समर्थन देने का वादा किया।