Move to Jagran APP

विजय भाटिया बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष

ारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राजिदर बिट्टा ने विजय भाटिया बलाचौर को ओबीसी मोर्चा का जिला प्रधान नियुक्त किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Jul 2020 02:44 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jul 2020 10:56 PM (IST)
विजय भाटिया बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष
विजय भाटिया बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष

जागरण संवाददाता,नवांशहर : भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राजिदर बिट्टा ने विजय भाटिया बलाचौर को ओबीसी मोर्चा का जिला प्रधान नियुक्त किया गया है। इस मौके भाजपा पंजाब प्रदेश ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष रजिदर सिंह बिट्टा ,पंजाब भाजपा कार्यकारणी मेंबर वरिदर कौर थांदी व अश्वनी बल्लगन मुख्य रूप से उपस्थित थे। उन्होंने विजय भाटिया को सिरोपा डालकर ओबीसी मोर्चा मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया।

loksabha election banner

शहीद भगत सिंह नगर के जिलाध्यक्ष पूनम माणिक ने कहाकि आगामी पार्टी की रणनीति के अनुरूप संगठन कार्यकर्ताओं में सक्रियता लाने व केंद्र की विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं को जो लोगों के लिए चलाई जा रही हैं उनको घर घर तक पहुंचाने की जिम्मेवारी बखूबी निभाए। राजिदर बिट्टा ने ने नवनियुक्त अध्यक्ष से कहां की 2022 के चुनाव नजदीक हैं। चुनावों को देखते वो पार्टी की नीतियों को लोगों के बीच लेकर जाएं ताकि संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत बनाया की जा सके।

इस मौके पर चौधरी विजय खटाना उप प्रधान ओबीसी मोर्चा पंजाब, तरुण जस्सी , सुरिदर कौर सैनी , नवांशहर जिला कार्यकारणी सदस्य एवं भाजपा कार्यकर्ता प्रितपाल बजाज, करण लड़ोइया , हिम्मत तेजपाल, मनोज कुमार्र, संजीव राणा, अनिल धम , वरिदर सैनी , अहिसा पाठक , नम्रता खन्ना , अजय कटारिया , सुरिदर कुमार बघानिआ, लकी शर्मा, रजनी कंडा, जीवन कुमार , हरि चंद , लाल चंद, सुरेश कुमार ,तरसेम भाटिया , चन्नी तकताना , नवदीप , कमल शर्मा , राजिदर खटाना , संजीव चेची , चरंजोत सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.