किसान संघर्ष में योगदान देने वालों को किया सम्मानित
संयुक्त किसान मोर्चा की जीत के उपरांत अलग-अलग जगह पर किसान मोर्चा के युद्धों को सम्मानित किया जा रहा है।
संवाद सूत्र, पोजेवाल: संयुक्त किसान मोर्चा की जीत के उपरांत अलग-अलग जगह पर किसान मोर्चा के युद्धों को सम्मानित किया जा रहा है। इसी कड़ी के अनुसार टोल प्लाजा मजारी में दोआबा किसान यूनियन के वित्त सचिव पंजाब दिल्ली मोर्चा के आइटी विग के मेंबर कुलदीप सिंह दयाला को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गुलपुर पंचायत की ओर से राजविदर गुलपुर के अलावा सुच्चा सिंह गुलपुर, हरजिदर, बलवीर सिंह वीर मजारी टोल प्लाजा पर लंबे समय तक सेवाएं निभाने वाले साथियों को सम्मानित किया गया। राजविदर ने इस अवसर पर टोल प्लाजा को खोलते हुए साथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि एकता के रूप में इसी तरह किसान मोर्चे का साथ देते रहें, ताकि राज चलाने वाले लोगों में डर का होना जरूरी है और आने वाले समय में हक और सच की लड़ाई हम इसी तरह इकट्ठे रहकर लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह तो शुरुआत है, इसी तरह एकता और सब्र से हमें और बहुत से मसले हल करने हैं। इस अवसर पर सुखविदर सिंह शेरगिल, सरपंच सतनाम राणा, जसवंत, पलविदर कुमार, टोल प्लाजा मैनेजर सतवीर सिंह, संत सिंह, कश्मीर सिंह खालसा, दलजीत सिंह बैंस, चमन सिंह, गुरमीत सिंह, जसवीर सिंह, सुरजीत सिंह, काका छोकर, सतनाम राणा, चरणजीत आदि हाजिर थे।