पेट्रो पदार्थो के बढ़ते दामों व महंगाई के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन
नवांशहर भारतीय साम्यवादी पार्टी ने आरएमपीआइ सहित पेट्रोल डीजल रसोई गैस के बढ़ते दामों और बढ़ती महंगाई के विरोध में जिला स्तरीय नेता कामरेड स्वतंत्र कुमार मुकंद लाल व कुलदीप सिंह सुज्जों के नेतृत्व में केंद्र सरकार के विरुद्ध रोष प्रदर्शन किया गया।
जागरण संवाददाता, नवांशहर
भारतीय साम्यवादी पार्टी ने आरएमपीआइ सहित पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के बढ़ते दामों और बढ़ती महंगाई के विरोध में जिला स्तरीय नेता कामरेड स्वतंत्र कुमार, मुकंद लाल व कुलदीप सिंह सुज्जों के नेतृत्व में केंद्र सरकार के विरुद्ध रोष प्रदर्शन किया गया।
इस मौके पर कामरेड स्वतंत्र कुमार ने कहा कि पूर्व में मनमोहन सिंह की सरकार के समय में भाजपा 35 रुपये लीटर पेट्रोल और 400 रुपये गैस सिलेंडर होने पर सड़कों पर प्रदर्शन करते थे। मगर, अब जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल की कीमते घटीं हैं, तो भाजपा की केंद्र सरकार ने पेट्रोल सौ रुपये और गैस नौ सौ रुपये सिलेंडर कर दी है। सब्सिडियां बंद कर दी हैं।
कामरेड कुलदीप सिंह सुज्जों ने कहा कि किसान छह माह से तीन कृषि सुधार कानूनों को रद करवाने के लिए धरना दे रहे हैं, तो उन्हें गलत तरीके से संबोधित किया जा रहा है।
मुकंद लाल ने कहा कि देश में कई सार्वजनिक कंपनियां केंद्र ने अपने चहेते कारेपोरेट सेक्टरों को बेच दी है। अब वे अपनी मर्जी से हर चीज का मूल्य तय करते हैं। बेरोजगारी बढ़ी है और महंगाई के कारण दैनिक प्रयोग में इस्तेमाल होने वाली वस्तुएं आम जन की पहुंच से दूर हैं। इस मौके पर कामरेड सतनाम सिंह सुज्जों, कामरेड हरपाल सिंह जगतपुर, कामरेड जसविदर सिंह भंगल, कामरेड सतनाम सिंह गुलाटी, गुरपाल सिंह साधपुर, सोढी राम जगतपुर, कामरेड जसपाल सिंह कुलाम ने भी अपने विचार पेश किए। बाद में जत्थेबंदियों के नेता साथियों सहित दिल्ली किसान संघर्ष में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए।