देर रात तक घूमने व मास्क न लगाने पर चार नामजद
जिला पुलिस ने रात 10 बजे के बाद बाहर घूमने व मास्क न पहनने पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Jul 2020 04:24 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jul 2020 06:13 AM (IST)
जागरण संवाददाता, नवांशहर : जिला पुलिस ने रात 10 बजे के बाद बाहर घूमने व मास्क न पहनने पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना मुकंदपुर पुलिस ने रात को 10 बजे के बाद घूमने के आरोप में लुधियाना के रहने वाले राजू गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना सिटी बंगा पुलिस ने रात को 10 बजे के बाद बाहर घूमने के आरोप में अनिल कुमार व श्याम कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना सिटी बलाचौर पुलिस ने बिना मास्क लगा कर घूमने के आरोप मे गांव कंगना बेट के रहने वाले राम चंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें