सड़क हादसे में नील गाय की मौत
कंडी खोज केंद्र को जाने वाली सड़क पर गांव नत्था नंगल के पास हादसे में एक नील गाय की मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Aug 2019 06:08 PM (IST)Updated: Sat, 10 Aug 2019 06:08 PM (IST)
संवाद सहयोगी, काठगढ़ : कंडी खोज केंद्र को जाने वाली सड़क पर गांव नत्था नंगल के पास हादसे में एक नील गाय की मौत हो गई। गाय जंगल से भटककर सड़क की तरफ आ गई थी जिसके कारण किसी अज्ञात वाहन के साथ टकराने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना वन विभाग काठगढ़ को दे दी गई। ब्लॉक अफसर जसवंत राय ने बताया कि यह जंगली जीव सुरक्षा विभाग का काम है। जंगली जीव सुरक्षा विभाग के वन रेंज अधिकारी रेंज अफसर मलकीत सिंह ने बताया कि शीघ्र ही कर्मचारी भेजकर इस गाय को उठा लिया जाएगा। हादसे का कारण किसी शिकारी का काम यह अन्य कोई है, जांच के बाद ही कहा जा सकता है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें