दाना मंडी में किसान केंद्र सरकार के खिलाफ करेंगे रोष रैली : राणा कर्ण सिंह
दाना मंडी काठगढ़ में आढ़तियों के साथ किसान नेता राणा कर्ण सिंह की अगुआई में बैइक हुई।
संवाद सहयोगी, काठगढ़ : दाना मंडी काठगढ़ में आढ़तियों के साथ किसान नेता राणा कर्ण सिंह और मजदूर नेता कामरेड अवतार सिंह तारी ने स्पेशल बैठक की और 19 मार्च को होने वाली रैली व कांफ्रेंस पर विचार विमर्श किया और रणनीति तय की। जानकारी देते हुए दोनों नेताओं ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ किसान रैली करेंगे और प्रदर्शन भी करेंगे। राणा कर्ण सिंह ने कहा कि किसान बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं। सभी मंडियों के आढ़ती किसानों के सहयोग में खड़े हैं। दोनों नेताओं ने किसान और मजदूर दोनों को अपील की और कहा कि देश को अब कार्पोरेट घरानों को नहीं सौंपने देंगे। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर सारा दिन चाय-पकौड़े का लंगर सारा दिन चलाया जाएगा। ताकि किसान-मजदूर किसी प्रकार की परेशानी न समझें। उन्होंने कहा कि दिल्ली की काल पर 19 मार्च को डट कर पहरा देंगे। इसके लिए सभी किसान संगठनों के साथ संपर्क कायम किया जा रहा है तथा अन्य संगठनों का भी पूरा समर्थन मिल रहा है। किसी भी हालत में दिल्ली में चल रहे किसानों के धरने को कमजोर नही होने दिया जाएगा। इसके लिए लगातार हर तरह से लोगों का सहयोग भी मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि 26 मार्च को भारत बंद उसकी भी बाद में घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा कि जो दिल्ली जा सकते वह दिल्ली जाएं, जो टोल प्लाजा पर जा सकता है, वह टोल पर आएं, ताकि आंदोलन तेज नजर आए। इस अवसर पर गुरविदर सिंह, विशाल आनंद, जसवीर जस्सी, अशोक चौधरी आदि उपस्थित थे।