काठगढ़ में यूरिया खाद न मिलने से किसान परेशान
काठगढ़ क्षेत्र में पिछले एक महीने से किसानों को यूरिया खाद न मिलने से परेशान हैं। उनको हद से ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
संवाद सहयोगी, काठगढ़ : काठगढ़ क्षेत्र में पिछले एक महीने से किसानों को यूरिया खाद न मिलने से परेशान हैं। उनको हद से ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि चुनाव आचार संहित लगने से यह समझ नहीं आ रहा है कि हम इस समस्या के बारे में किसे बताएं। फसलों को दूसरी बार खाद डालने की जरूरत है, जबकि खाद हमें मिल नहीं रही है। समय की सरकार ने कभी भी किसानों की इस समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया। सरकार तो अपने कलेश में उलझी रही। किसानों ने प्रशासन से मांग की कि इस समस्या की तरफ ध्यान दिया जाए ताकि हम अपनी फसल को बचा सके। इस अवसर पर जसवीर सिंह घुम्मण नंबरदार, गुरमुख सिंह पूर्व सरपंच कमालपुर, शम्मी जलालपुर, जोश सिंह पनियाली कहां, प्रीत पनियाली, धर्मपाल थानवाला, गुरनाम पूर्व सरपंच बीड काठगढ़ ने मांग की है कि प्रशासन इस ओर जल्द ध्यान दे।