किसानों ने रेलवे स्टेशन पर चार घंटे दिया धरना
नवांशहर संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली के आह्वान पर वीरवार को किरती किसान यूनियन व दोआबा किसान यूनियन ने रेलवे स्टेशन नवांशहर पर दोपहर 12 से सायं 4 बजे तक धरना दिया। इस दौरान ढाडी गुरदीप सिंह उड़ापड़ के जत्थे ने ढाडी वारे गाई।
जागरण संवाददाता, नवांशहर
संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली के आह्वान पर वीरवार को किरती किसान यूनियन व दोआबा किसान यूनियन ने रेलवे स्टेशन नवांशहर पर दोपहर 12 से सायं 4 बजे तक धरना दिया। इस दौरान ढाडी गुरदीप सिंह उड़ापड़ के जत्थे ने ढाडी वारे गाई।
इस अवसर पर किरती किसान यूनियन के प्रदेश वित्त सचिव, दोआबा किसान यूनियन के नेता हरमिदर सिंह फौजी, अमरजीत सिंह बुर्ज, गुरभजन सिंह, इफटू के प्रदेश प्रधान कुलविदर सिंह वड़ैच, स्त्री जागृति मंच की प्रदेश प्रधान गुरबख्श कौर संघा, बूटा सिंह महमूदपुर, कैप्टन रघवीर सिंह, जसवंत सिंह भट्ठल, अमरजीत सिंह करनाना व हरबंस सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार खेती सुधार कानूनों द्वारा किसानों को बर्बाद करने की योजना बना चुकी है। मगर, किसान संघर्ष सरकार के मंसूबों को सफल नहीं होने देगा।
यह धरना बताता है कि किसानों का केंद्र सरकार के विरुद्ध जोश फीका नहीं हुआ बल्कि और तीखा हुआ है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के संयुक्त किसान मोर्चे को और तेज करने के लिए किसानों के जत्थे जा रहे हैं, ताकि केंद्र सरकार को इन खेती कानूनों को रद करने के लिए मजबूर होना पड़े। उन्होंने कहा कि इस किसान संघर्ष घोल को दबाने के लिए केंद्र सरकार डर को हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रही है। झूठे केस बना कर सरकार की अलोचना करने वालों की आवाज बंद करने की कोशिश की जा रही है। तानाशाही सरकार हमेशा लोगों में डर पैदा करती है। केंद्र सरकार को हार का मुंह हर हालत में देखना पड़ेगा।
----------
टोल प्लाजा बछुआं से रेलवे ट्रैक जाम के लिए जत्था रवाना
संवाद सहयोगी, काठगढ़
संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली की काल पर वीरवार को सभी स्थानों पर किसान जत्थेबंदियां रेल रोको एक्शन में शामिल हुई। इस संदर्भ में सुबह 11 बजे टोल प्लाजा बछुआं से राणा कर्ण सिंह उपप्रधान कुलहिद किसान सभा की अगुआई में रूपनगर रेलवे ट्रैक को चार घंटे जाम करने के लिए जत्था रवाना हुआ।
इस अवसर पर राणा कर्ण सिंह ने कहा कि संघर्ष बहुत जरूरी है, परंतु साथ में हमें अनुशासन के प्रति भी सजग रहना होगा। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा जिला रूपनगर का हम पूरा सहयोग करेंगे, क्योंकि हमारे क्षेत्र में रेलवे लाइन नहीं है। केंद्र सरकार को स्थानीय निकाय के चुनावों ने आने वाले समय का संकेत दे दिया है। पंजाब में उक्त चुनावों में भाजपा का पत्ता साफ कर दिया गया है। इसी प्रकार विधानसभा और लोकसभा में भी पत्ता साफ होगा। अभी भी समय है कृषि सुधार कानून को वापस लेकर केंद्र बढि़या माहौल पैदा करे।
इस अवसर पर किसान हंसराज मीलू, सरपंच संतोख सिंह, मोहन सिंह, पूर्व सरपंच देसराज, कुलविदर सिंह सरपंच, किसान हरभजन सिंह पूर्व सरपंच, करनैल सिंह भल्ला, चौधरी मेला राम, किसान सतपाल, गुरमुख सिंह, चरणजीत सिंह, स्वर्ण सिंह, जगदीश राम आदि उपस्थित थे।