किसानी संघर्ष में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि
किसान मोर्चा फतेह करने के उपरांत संघर्ष में योगदान डालने वाले किसानों का शहीद भगत सिंह शिक्षा सेवा सोसायटी की तरफ से सम्मानित किया गया।

संवाद सहयोगी, बंगा: किसान मोर्चा फतेह करने के उपरांत संघर्ष में योगदान डालने वाले किसानों का शहीद भगत सिंह शिक्षा सेवा सोसायटी की तरफ से सम्मानित किया गया। समागम की अध्यक्षता शहीद भगत सिंह के भांजे प्रोफेसर जगमोहण सिंह महासचिव लोकतांत्रिक अधिकार सभा ने की। समागम के मुख्य मेहमान मनजीत सिंह राय किसान नेता संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि किसान संघर्ष किसानों के दृढ़ निश्चय के कारण ही जीत हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को आखिर अपना अड़ियल रवैया छोड़ कर खेती विरोधी कानून रद्द करने पड़े। इस संघर्ष में हर वर्ग ने योगदान डाला। किसान संघर्ष के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धांजलि भेंट की गई। आजाद रंग मंच कला भवन फगवाड़ा ने कोरियोग्राफी पेश की । मुख्य प्रबंधक मनजीत कौर ने कहा कि संघर्ष के दौरान जिन भी किसानों ने योगदान डाला, उसे भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर किसान नेता तरसेम सिंह बैंस, हरमेल सिंह जस्सोमजारा, साधु सिंह भरोली, हरबंस हीयों, अमरदीप बंगा, रणवीर सिंह राणा, अजमेर सिद्धू, राम किसन पल्ली झिक्की, राज कुमार माहल, सुखजिदर सिंह नौरा, जसकरण सिंह चाहला, कुलदीप, सोनी कंदोला मूसापुर, मनदीप सिंह गोबिदपुर, रमिदर पाल सिंह बालों, ईश्वर सिंह अमन, नवजीवन सिंह लधाना उच्चा, लखविदर मान, लखवीर सिंह, जगजीत सिंह सोढी, जीता लंगेरी आदि उपस्थित थे।
Edited By Jagran