Move to Jagran APP

अंधेरी जिदगी में रोशन कर रही आइ डोनेशन संस्था

आई डोनेशन संस्था पिछले 17 वर्षों से लोगों की अंधेरी जिदगी में रोशन कर रहा है। अब तक संस्था को 541 लोगों ने नेत्रदान किया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 10:17 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 10:17 PM (IST)
अंधेरी जिदगी में रोशन कर रही आइ डोनेशन संस्था
अंधेरी जिदगी में रोशन कर रही आइ डोनेशन संस्था

जागरण संवाददाता, नवांशहर : आई डोनेशन संस्था पिछले 17 वर्षों से लोगों की अंधेरी जिदगी में रोशन कर रहा है। अब तक संस्था को 541 लोगों ने नेत्रदान किया है। इनमें हर उम्र व वर्ग के लोग शामिल हैं। उन्होंने खुद नेत्रदान के फार्म भरे थे और कइयों के स्वजनों ने संस्था के पदाधिकारियों से प्रेरणा लेकर अपने प्रियजनों के नेत्रदान करवाए। यही नहीं, छह हजार से ज्यादा लोग नेत्रदान फार्म भर चुके हैं। वर्ष 2004 में जब इसकी शुरुआत की गई तो लोगों में नेत्रदान को लेकर जागरूकता नहीं थी। 2004 में संस्था को कोई भी नेत्रदानी नहीं मिला। वर्ष 2005 में जब संस्था को पहला नेत्रदानी मिला तो संस्था के सदस्यों में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ और आशा की किरण दिखी कि इसे और आगे ले जाया जा सकता है। लगातार प्रयत्‍‌न और मेहनत के बल पर आज लोग खुद संस्था के सदस्यों को फोन कर नेत्रदान फार्म को भरने के लिए कहते हैं। आई डोनेशन संस्था के महासचिव रत्न कुमार जैन बताते हैं कि वर्ष 2004 में नेत्रदान संस्था के अब के प्रधान डा.जेडी वर्मा, रत्न कुमार जैन, सरदार जोगा सिंह साहदड़ा, मास्टर हुस्न लाल, यशपाल सिंह हाफिजावादी, डाक्टर अवतार सिंह, रिटायर्ड प्रिसिपल जेएस गिद्दा, कमल कुमार अनेजा, चरणजीत सिंह भीण, एडवोकेट संजीव जैन, नरिदर सिंह भारटा, रिटायर्ड बैंक मैनेजर अशोक शर्मा, रिटायर्ड सुपरिटेंडेंट अशोक शर्मा, सुरेश शर्मा व सतपाल सिंह जिले के विभिन्न समाजसेवी संगठनों के साथ जुड़े हुए थे। रत्न कुमार जैन ने बताया कि वर्ष 2001 में रेलवे रोड पर स्थित जैन उपासरा में आंखों का कैंप लगा था। उसमें पुर्न ज्योत संस्था लुधियाना की टीम की ओर से लोगों को नेत्रदान के लिए जागरूक किया गया था। उस समय बहुत से लोगों के फार्म भी भरे गए। जहां से इस संस्था को बनाने के लिए प्रेरणा मिली। इसके बाद तत्कालीन सिविल सर्जन डा. दिलीप कुमार के नेतृत्व में समाजिक संगठनों की बैठक की गई व फैसला लिया गया कि जिले में भी एक ऐसी संस्था होनी चाहिए जो कि लोगों को नेत्रदान करने के लिए लोगों में जागरूकता लाए। इसे स्थापित करने में पुर्न ज्योत संस्था के डाक्टर रमेश व होशियारपुर के रोटरी आई बैंक के चेयरमैन जेबी बहल का भई अहम योगदान हैं। नेत्रदान संस्था जिले की एक बड़ी संस्था का रूप ले चुकी है व जिले के विभिन्न हिस्सों से नेत्र प्राप्त कर पुर्न ज्योत आई संस्था व होशियारपुर के रोटरी आई बैंक को नेत्रों को भेज दिया जाता है। जहां से पूरे प्रदेश में किसी जरूरतमंद को यह नेत्र लगाए जाते हैं। महासचिव रत्न जैन ने बताया कि जिले में अगर किसी को कोर्निया की जरूरत है तो वो संस्था के साथ संपर्क कर सकता है,जिसे मुफ्त में कोर्निया लगाया जाता है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.