पावरकॉम कर्मियों ने जलाया केंद्र सरकार का पुतला
बंगा पंजाब पॉवरकॉम मंडल बंगा ने कृषि कानून बनाने के विरोध में मंडल दफ्तर बंगा में गेट रैली केंद्र सरकार का पुतला जलाया।
जेएनएन, बंगा: पंजाब पॉवरकॉम मंडल बंगा ने कृषि कानून बनाने के विरोध में मंडल दफ्तर बंगा में गेट रैली केंद्र सरकार का पुतला जलाया। इसमें विभिन्न जथेबंदियों के टेक्निकल, क्लेरिकल और ठेका बिजली मुलाजिम शामिल हुए। इस रोष रैली में शहीदी यादगारी कमेटी बंगा के मेंबर भी शामिल हुए। इस मौके पर निरवैर सिंह साहलों ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने दो दिनों में 15 बिलों को जुबानी वोटिंग से पास करके किसानों और मजदूरों के साथ धक्का किया है। यह कानून पास होने से समूचा कृषि मंडीकरण सरमायदार कॉरपोरेट घरानों के पास चला जाएगा और किसानी का हित तबाह हो जाएगा। टीएसयू के सर्किल प्रधान राम लुभाया ने कहा कि लेबर कोड बिल पास हो जाने से तीन सौ कर्मचारियों में से छंटनी का रास्ता साफ हो गया है। किसी भी उद्योग को कर्मियों की छंटनी करते समय सरकार से मंजूरी लेने की जरूरत नहीं होगी। टीएसयू के सर्किल प्रधान नंद लाल ने कहा कि यह कानून पास होने से सरकार ने मजदूरों से संघर्ष करने का अधिकार छीन लिया है। सभी वक्ताओं ने इस कानून को वापस लेने की मांग की। इस रैली को तीर्थ राम रसूलपुरी, मास्टर कुलविदर, रणजीत राणा और सुरिदर राणा आदि ने संबोधित किया। सभी बिजली कर्मियों ने बिजली दफ्तर से रोस मार्च कर गढ़शंकर चौंक बंगा में मोदी सरकार का पुतला फूंका व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।