काठगढ़ के आसपास गांवों में कोरोना के महिला सहित आठ पाजिटिव
काठगढ़ वहीं काठगढ़ के आसपास के गांवों में भी इन दिनों लगातार कॉरोना पॉजिटिव केसों की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। वीरवार को फिर एक महिला सहित आठ लोग पॉजिटिव आए हैं।
संवाद सहयोगी, काठगढ़: वहीं काठगढ़ के आसपास के गांवों में भी इन दिनों लगातार कॉरोना पॉजिटिव केसों की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। वीरवार को फिर एक महिला सहित आठ लोग पॉजिटिव आए हैं। सेहत विभाग द्वारा मिली जानकारी से गांव बनां में 25 वर्षीय लड़की, 33 वर्षीय महिला व एक 57 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है । इसके अलावा गांव माणेवाल में 35 वर्षीय नौजवान, गांव बालेवाल में 31 सात का युवक , गांव सोबुआल जहां पर 19 वर्षीय नौजवान तथा प्रेम नगर कॉलोनी में 55 वर्षीय व्यक्ति के अलावा गांव बछुआं में चार वर्षीय के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सेहत विभाग बलाचौर के एसएमओ डा. रविदर सिंह ठाकुर तथा काठगढ़ के एसएमओ डा. गुरिदरजीत सिंह जो रयात कॉलेज में तैनात हैं, ने कहा कि यहां पर सैंपलिग का काम जारी है।