काठगढ़ में पांच और कोरोना पॉजिटिव
नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार पांच लोग पाजिटिव।
By JagranEdited By: Published: Wed, 30 Sep 2020 04:52 PM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2020 05:03 AM (IST)
संवाद सहयोगी, काठगढ़ : कोरोना महामारी में गांव बनां इन दिनों संकट के घेरे में चल रहा है। कोरोना की चपेट में ज्यादातर कर्मचारी पॉजिटिव आ रहे हैं। गांव बनां में 52 वर्षीय व्यक्ति, 25 वर्षीय नौजवान तथा 64 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव आया है।
प्रेम नगर कालोनी जहां पर 16 वर्षीय लड़की की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गांव कमालपुर में 19 वर्षीय नौजवान पॉजिटिव आया है। सेहत विभाग बलाचौर और काठगढ़ के एसएमओ डा. रविदर सिंह ठाकुर तथा डा. गुरिदरजीत सिंह ने बुधवार को संयुक्त रूप में 147 लोगों के सैंपल लिए हैं। डा. रविदर सिंह ठाकुर ने बताया कि सैंपलिग जारी है, जिसको भी कुछ संदेह है वह अपना टेस्ट जरूर करवाएं। डा. गुरिदरजीत सिंह ने बताया कि गर्म पानी पीना न भूलें। मास्क पहनना, सरकारी आदेशों की पालना करना ही बड़ा उपाय है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें