काठगढ़ में दो महिलाओं सहित आठ की रिपोर्ट पॉजिटिव
काठगढ़ औद्योगिक क्षेत्र टौंसा बनां व रैलमाजरा में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। सोमवार को दो महिलाओं सहित आठ लोग पॉजिटिव आए हैं।
संवाद सहयोगी, काठगढ़: औद्योगिक क्षेत्र टौंसा, बनां व रैलमाजरा में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। सोमवार को दो महिलाओं सहित आठ लोग पॉजिटिव आए हैं। गांव बनां में 46 वर्षीय व्यक्ति और 29 वर्षीय नौजवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी प्रकार प्रेम नगर कॉलोनी में भी 25 वर्षीय तथा 22 वर्षीय दो लड़कियां तथा एक 63 साल का व्यक्ति पॉजिटिव आया है। गांव टौंसा में 52 वर्षीय तथा 30 वर्षीय दो व्यक्ति पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा गांव रैलमाजरा में 52 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके बाद सेहत विभाग ने रयात कॉलेज रैलमाजरा कोविड केयर सेंटर में 92 सव बलाचौर सेंटर में 104 सैंपल लिए गए। इस दौरान बलाचौर के एसएमओ डॉ. रविदर सिंह ठाकुर तथा काठगढ़ के एसएमओ डॉ. गुरिदरजीत सिंह ने लोगों से सरकार के आदेशों की पालना करने की अपील की। वहीं रयसत कॉलेज कोविड केयर सेंटर में दुबई से आए लोगों को एकांतवास किया गया है। एसएमओ काठगढ़ डॉ. गुरिदरजीत सिंह ने बताया कि यहां ाने वाले का पहेल चेकअप किया जाता है, फिर कॉलेज में उनको कमरा दिया जाता है। अगले दिन इनके सैंपल लेकर टेस्ट करवाया जाता है।