Move to Jagran APP

कांग्रेस हर फ्रंट पर फेल : पूनम माणिक

नवांशहर प्रदेश में 14 फरवरी को होने वाले नगर कौंसिलों के चुनाव को लेकर पंजाब भाजपा के प्रधान अश्वनी शर्मा ने नवांशहर में कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक करने आना था। कृषि सुधार कानूनों का विरोध कर रहे किसान सोमवार को पंडोरा मोहल्ला स्थित एक कम्युनिटी हाल के सभा स्थल तक पहुंच गए। इस कारण भाजपा प्रदेश अध्यक्ष उक्त कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। यह जानकारी जिला भाजपा प्रधान पूनम माणिक ने पत्रकारों को दी है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Feb 2021 11:31 PM (IST)Updated: Mon, 08 Feb 2021 11:31 PM (IST)
कांग्रेस हर फ्रंट पर फेल : पूनम माणिक
कांग्रेस हर फ्रंट पर फेल : पूनम माणिक

जागरण संवाददाता, नवांशहर

loksabha election banner

प्रदेश में 14 फरवरी को होने वाले नगर कौंसिलों के चुनाव को लेकर पंजाब भाजपा के प्रधान अश्वनी शर्मा ने नवांशहर में कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक करने आना था। कृषि सुधार कानूनों का विरोध कर रहे किसान सोमवार को पंडोरा मोहल्ला स्थित एक कम्युनिटी हाल के सभा स्थल तक पहुंच गए। इस कारण भाजपा प्रदेश अध्यक्ष उक्त कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। यह जानकारी जिला भाजपा प्रधान पूनम माणिक ने पत्रकारों को दी है।

उन्होंने बताया कि भाजपा पंजाब प्रधान ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए नवांशहर में एक बैठक रखी थी, परंतु उन्हें कार्यकर्ताओं से मिलने नहीं दिया गया। इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार कितने निष्पक्ष चुनाव करवा रही है। नवांशहर के लोगों को इसका मुंहतोड़ जबाब देना चाहिए और कांग्रेस को कौंसिल चुनावों में हराना चाहिए। कांग्रेस हर फ्रंट पर फेल हुई है। सोमवार को यहां लोकतंत्र की हत्या हुई है।

उन्होंने कहा कि नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान खुद बता रहे हैं कि शहर में जितनी डेवलपमेंट हुई है, वह स्वच्छ भारत अभियान के कारण हुई है। इनके अपने बयान हैं कि स्वच्छ भारत का पैसा लगा है। स्टेडियम भारत सरकार ने दिया है, हम प्रदेश में सत्ता में नहीं हैं, मगर, हमने केंद्र सरकार को सिफारिश की है, तभी पैसा आया है। इसके लिए उन्होंने भाजपा की स्कीमो को क्रेडिट दिया। उन्होंने बताया कि शहर में रेलवे रोड की क्या हालत थी, उसमे भी भाजपा ने नकली पौधे लगवाए तब जाकर कांग्रेस ने पैचवर्क करवाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा विकास को तरजीह दी है। इसलिए भाजपा को जिताएं।

इस मौके पर जिला प्रभारी उमेश शाकर, चुनाव प्रभारी कमल चेतली, वरिदर कौर थांदी, संजय कपूर, महामंत्री प्रितपाल बजाज, करन लड़ोइया, प्रदेश सदस्य अश्वनी बल्लगन, शिव तेजपाल, संजीव भरद्वाज, सुदेश शर्मा, संतोष शर्मा, रजनी कंडा, सतीश तेजपाल, धीरज सहजपाल, लककी शर्मा, विशाल शर्मा, विक्रम शर्मा, विजय भाटिया, अनिल धाम, दिनेश भारद्वाज, करन दीवान, बहादुर चंद अरोडा, अहिसा पाठक, एकता बल्लगन, हर्ष ऐरी, अजय कटारिया, सुरिदर बगानिया, जीवन कुमार, राम किशन जाखू, प्रवेश चोपड़ा, एडवोकेट किरण ठुकराल, लाली जोशी, नन्द लाल, गीतिका परमार, विजय परमार, राजीव शर्मा, संदीप लड़ोइया, नीलम बल्लगन सहित नवांशहर बंगा और राहों के सभी उम्मीदवार व कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.