Move to Jagran APP

केंद्र सरकार कृषि सुधार कानूनों पर फिर विचार करे : चौहान

बसपा के सीनियर नेता मक्खण लाल चौहान ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार कृषि कानूनों पर पुन विचार करे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2020 02:22 AM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 02:22 AM (IST)
केंद्र सरकार कृषि सुधार कानूनों पर फिर विचार करे : चौहान
केंद्र सरकार कृषि सुधार कानूनों पर फिर विचार करे : चौहान

जेएनएन, नवांशहर : बसपा के सीनियर नेता मक्खण लाल चौहान ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार कृषि कानूनों पर पुन: विचार करे। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने देश को जय जवान जय किसान का नारा दिया था, क्योंकि जवान सरहदों और देश की चौकीदारी करते हैं, तो देश की आम जनता सुरक्षित है। इसी तरह किसान देश वासियों को अनाज पैदा करके देता है। जवान सरहद की चौकीदारी नहीं करेगा तो देश की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। इसी तरह किसान अनाज पैदा नहीं करेगा तो देश के अंदर भुखमरी का खतरा पैदा हो सकता है, इसलिए सभी देशों की सरकारें किसानों के हित में कानून बनाती हैं। केंद्र की भाजपा सरकार ने कृषि के साथ संबंधित जो कानून बनाए हैं, उनसे देश के किसानों के लिए परेशानी पैदा कर दी है। इस कारण किसानों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ा है। पिछले दो महीनों से किसान आंदोलन से रेलवे यातायात प्रभावित हुआ है। इससे देश को आर्थिक नुक्सान हुआ है। केंद्र सरकार को समय रहते अपने इस फैसले का पुन: विचार करना चाहिए। हरियाणा की भाजपा सरकार की तरफ से आंदोलनकारियों के लिए बड़ी रुकावटें पैदा की गई। इन रुकावटों ने जलती पर तेल डालने का काम किया। सरकार लोगों के लिए होती है। केंद्र सरकार की इस पैदा हुई स्थिति को दूर करने के लिए जहां किसान जत्थेबंदियों के साथ बातचीत करनी चाहिए। सर्व पार्टी मीटिग बुला कर इसका सार्थक हल निकालना चाहिए, जिससे देश के अंदर माहौल को शांत किया जा सकें। केंद्र सरकार को अपनी •िाम्मेदारी निभानी चाहिए। इस अवसर पर कुलविदर दरियापुर, कुलदीप राज, धर्मवीर, बब्बू, मुकेश बाली, मिक्का गंगड़, अवतार सिंह, चरनजीत बाली आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.