सड़क हादसे के आरोप में केस दर्ज
थाना सिटी बलाचौर पुलिस ने सड़क हादसे के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Dec 2021 02:33 PM (IST)Updated: Fri, 03 Dec 2021 02:33 PM (IST)
जागरण संवाददाता,नवांशहर: थाना सिटी बलाचौर पुलिस ने सड़क हादसे के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिला होशियारपुर के थाना बुल्लेवाल के गांव लाचेवाल के रहने वाले मनदीप सिंह ने बताया कि वह गढ़शंकर से चंडीगढ़ की ओर जा रहे थे, तो त्यागी अस्पताल के नजदीक एक कार चालक ने अपनी कार से उनकी कार को टक्कर मार दी, जिसमें वह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपित गढ़ी के रहने वाले करन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें