हमला करने के आरोप में नौ लोगों पर केस
थाना सिटी बलाचौर पुलिस ने हमला करने के आरोप में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव बुल्लेवाल के रहने वाले मनजिदर सिंह ने बताया कि वह दवाई लेने के लिए अपने गांव से बलाचौर आया था।
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Aug 2020 04:05 PM (IST)Updated: Sun, 23 Aug 2020 04:05 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नवांशहर : थाना सिटी बलाचौर पुलिस ने हमला करने के आरोप में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव बुल्लेवाल के रहने वाले मनजिदर सिंह ने बताया कि वह दवाई लेने के लिए अपने गांव से बलाचौर आया था। शाम 7:30 बजे जब वह बिजली बोर्ड दफ्तर के आगे पहुंचा तो गोपी, मन्ना, प्रिस, करण, बिदू, कालू, बूटा, घंटी व नरेश ने उस पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया और उसका फोन भी तोड़ दिया। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें