Move to Jagran APP

दहेज प्रताड़ता का आरोप, केस दर्ज

नवांशहर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में जिले में अलग-अलग थानों में दो केस दर्ज किए हैं। इस बारे में थाना सदर बंगा पुलिस ने दहेज के लिए परेशान करने के आरोप में विवाहिता के पति व चार ननदों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस बारे में पुलिस को गांव अप्परा की रहने वाली सर्वजीत ने शिकायत दी है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Feb 2021 11:29 PM (IST)Updated: Mon, 08 Feb 2021 11:29 PM (IST)
दहेज प्रताड़ता का आरोप, केस दर्ज
दहेज प्रताड़ता का आरोप, केस दर्ज

जागरण संवाददाता, नवांशहर

loksabha election banner

पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में जिले में अलग-अलग थानों में दो केस दर्ज किए हैं। इस बारे में थाना सदर बंगा पुलिस ने दहेज के लिए परेशान करने के आरोप में विवाहिता के पति व चार ननदों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस बारे में पुलिस को गांव अप्परा की रहने वाली सर्वजीत ने शिकायत दी है।

उसने बताया है कि उसकी शादी अप्परा के रहने वाले महावीर के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति व उसकी चार ननदें उसे दहेज कि लिए परेशान करने लगी। इसके लिए उसकी पिटाई भी की जाती थी। इस बारे में पुलिस ने जांच के बाद महावीर, सुनीता रानी, गीता, वीना व रीना के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

उधर,

थाना सदर नवांशहर पुलिस ने भी दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में एक विवाहिता के पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस बारे में पुलिस को गांव जाडला की रहने वाली वंदना ने शिकायत दी है। उसने बताया है कि उसकी शादी लुधियाना के रहने वाले अमनदीप के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने सहित उसकी पिटाई भी की जाती थी। इस बारे में पुलिस ने जांच के बाद विवाहिता के पति अमनदीप के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

------------

प्रतिबंधित 80 गोलियां जब्त, एक काबू

जागरण संवाददाता, नवांशहर

थाना मुकंदपुर पुलिस ने नशे के तौर पर प्रयोग होने वाली प्रतिबंधित 80 गोलियों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एएसआइ निर्मल सिंह ने दी है।

उन्होंने बताया कि पुलिस रविवार को गश्त के दौरान गांव रटैंडा से गांव झिगड़ा की ओर जा रही थी। इस दौरान सामने से एक मोटरसाइकिल सवार आता दिखा, जो पुलिस को देख कर घबराकर भागने की कोशिश करने लगा। जब शक के आधार पर उसे रोक कर उसकी तलाशी ली, तो उसकी जेब से नशे के तौर पर प्रयोग होने वाली प्रतिबंधित 80 गोलियां बरामद हुई। जिन्हें जब्त कर आरोपित गांव परागपुर के रहने वाले सलिदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

----------

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.