Move to Jagran APP

विधान सभा चुनावों में बसपा अकाली-भाजपा और कांग्रेस को टक्कर देगी

बसपा पंजाब प्रधान जसवीर सिंह ने कहा कि पंजाब में चुनावों में बसपा अकाली-भाजपा और कांग्रेस को टक्कर देगी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 12:04 AM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 06:07 AM (IST)
विधान सभा चुनावों में बसपा अकाली-भाजपा और कांग्रेस को टक्कर देगी
विधान सभा चुनावों में बसपा अकाली-भाजपा और कांग्रेस को टक्कर देगी

संवाद सहयोगी, काठगढ़ :

loksabha election banner

टोल प्लाजा बछुआं पर धरना लगाने के उपरांत बसपा पंजाब प्रधान जसवीर सिंह ने कहा कि पंजाब में अगले आने वाले 2022 के विधान सभा चुनावों में बसपा अकाली-भाजपा और कांग्रेस को पूरी टक्कर देगी। बसपा जनता के गंभीर मसले लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी।

उन्होंने कहा कि यह टोल जो बछुआं में लगाया गया है और पहले भी यहां पर लगा था। अब बड़ा आकार कर दिया है। साथ ही गांव के लोगों, पंचायत द्वारा नरेगा के तहत तालाब बनाया गया था। उसको खत्म करके उस पर निर्माण कर दिया है। अब बरसात आने पर बछुआं के हर घर में पानी-पानी हो गया। आम टोल पर एक पर्ची 24 घंटे चलती है, इन पर ऐसा नहीं है। जब आओ पर्ची लगेगी। गांव के लोगों के खेत नहर पार हैं, वह जब भी जाएं, उनको टोल नहीं लगना चाहिए। अब यह दोनों टोल अचानक चालू कर दिए, सड़क का काम अभी चल रहा है, टोल के रास्ते अभी ठीक नहीं, मोटरसाइकिल आदि को कच्चे रास्ते की और इशारा कर रहे हैं। यह सब समस्याएं सरकार हल करवाए। अगर हल न हुआ तो बसपा पूरा संघर्ष लेकर उतरेगी। इस अवसर पर नायब तहसीलदार बलाचौर, एसएचओ सदर बलाचौर आदि ने मसले हल करवाने का आश्वासन दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.